फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Robbery plot foiled, five members of the gang arrested with illegal weapons.

Chandigarh News: लूट की साजिश नाकाम, अवैध हथियारों समेत गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Fri, 30 Jan 2026 06:44 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Robbery plot foiled, five members of the gang arrested with illegal weapons.
श्री खडूर साहिब। कक्का कंडियाला रेलवे फाटक के पास निर्माणाधीन पुल के पास लूटपाट की योजना बना रहे गिरोह के पांच सदस्यों को सीआईए स्टाफ की टीम ने गिरफ्तार कर बड़ी वारदात को नाकाम कर दिया। आरोपियों के कब्जे से एक ब्रिजा कार, दो पिस्टल, चार कारतूस और तीन दातर बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

सब डिवीजन तरनतारन के डीएसपी सुखबीर सिंह ने बताया कि गैर-सामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके बाद एएसआई महल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कक्का कंडियाला रेलवे फाटक स्थित निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास छापामारी की।
विज्ञापन

छापेमारी के दौरान ब्रिजा कार (नंबर एचआर36एडी-5682) में सवार पांच युवक संदिग्ध हालत में पाए गए। पुलिस को देखते ही उन्होंने वाहन भगाने का प्रयास किया लेकिन टीम की मुस्तैदी से घेराबंदी कर उन्हें काबू कर लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध हथियार बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजयपाल सिंह उर्फ अजय, सुरजीत सिंह उर्फ शैली और जसपाल सिंह उर्फ जस्सा निवासी गांव कक्का कंडियाला, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी गांव मुगलचक और कंवलप्रीत सिंह उर्फ विजय निवासी गांव कोटली के रूप में हुई है। डीएसपी ने बताया कि सभी के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से हथियारों के स्रोत और पूर्व वारदातों को लेकर गहन पूछताछ की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article