{"_id":"5ffb6cc78ebc3e332851b70c","slug":"robbery-by-breaking-the-lock-of-the-house-in-hallomajra-chandigarh-news-pkl4002134174","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्लोमाजरा में घर का ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्लोमाजरा में घर का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। हल्लोमाजरा स्थित एक मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोराें ने 18 हजार रुपये समेत सोने व चांदी के आभूषण चुरा लिए। आरोपियों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब परिवार रिश्तेदार के घर गया हुआ था। मामले की सूचना पर पहुंची सेक्टर-31 थाना पुुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में जतिन ने बताया कि वह हल्लोमाजरा के दीप कांप्लेक्स के मकान नंबर 1138 में परिवार समेत रहता है। वह एक निजी कंपनी में सुरक्षाकर्मी है। बीते शनिवार को वह परिवार समेत रिश्तेदार के घर चल गया। अगली सुबह लौटा तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और कमरे का सारा सामान बिखरा हुआ था। चेक करना पर पता चला कि अलमारी से 18 हजार रुपये, एक जोड़ी कान की बाली समेत दो चंादी के चेन गायब थीं। शोर-शराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शिकायतकर्ता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज करके वारदातस्थल और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।