फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Roadways strike in Panchkula

पंचकूला में रोडवेज की हड़ताल: कर्मचारी बोले- सफल रही, जीएम ने कहा- 104 बसें चलीं

Mon, 28 Mar 2022 05:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 28 Mar 2022 05:36 PM IST
सार

चक्का जाम से निपटने के लिए हरियाणा रोडवेज ने विशेष रणनीति बनाई थी। पंचकूला डिपो से पहली बस सुबह सवा पांच बजे निकलती है। मगर सोमवार को अधिकारियों ने एक बस सुबह साढ़े चार बजे ही निकाल दी।

विज्ञापन
Roadways strike in Panchkula
पंचकूला में रोडवेज की हड़ताल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ट्रेड यूनियन के आह्वान पर की जा रही दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। बस स्टैंड के गेट के सामने धरने पर बैठकर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

विज्ञापन


वहीं रोडवेज अधिकारियों का दावा है कि हड़ताल के पहले दिन बसों का संचालन लगभग सामान्य रहा। सोमवार को 104 बस पंचकूला डिपो और कालका सब डिपो से अलग-अलग रूटों पर रवाना की गई। रोडवेज कर्मचारियों का दावा है कि बसों की गिनती बढ़ाने के लिए उन्हें शहर में ही घुमाया गया है। बस रूटों पर नहीं गई।
विज्ञापन


चक्का जाम से निपटने के लिए हरियाणा रोडवेज ने विशेष रणनीति बनाई थी। पंचकूला डिपो से पहली बस सुबह सवा पांच बजे निकलती है। मगर सोमवार को अधिकारियों ने एक बस सुबह साढ़े चार बजे ही निकाल दी। इस बस में 15 से ज्यादा सवारी दिल्ली के लिए रवाना हुई। उसके बाद कर्मचारियों ने बस स्टैंड में पहुंच कर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और बस स्टैंड के बाहर ही धरने पर बैठ गए। इस अवसर पर मनोज कुमार, सुनील गब्बर, जितेंद्र, मनीष, संदीप, विरेंद्र शर्मा, विजय, रत्तन, मनोज प्रधान, सुखदेव, सतीश उचाना, राज फौजी, जसबीर फौजी, देवेंद्र ढांढ़ा, शमशेर मोर, शमशेर घणघस, संदीप ढुल, श्रवण कुमार जांगड़ा, उमेद, मंगतराम, जयपाल चौहान और जसपाल मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के लिए तैनात की गई पुलिस
बस संचालन के दौरान कोई परेशानी न आए इसलिए प्रशासन ने पुलिस टीम भी तैनात की थी। सुबह चार बजे ही 25 पुलिसकर्मी बस स्टैंड पर पहुंच गए थे। हालांकि हड़ताली कर्मचारियों ने बस संचालन में कोई बाधा नहीं पहुंचाई। जो कर्मचारी बस लेकर जा रहे थे, उनके खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed