{"_id":"868435ec14ba5742be9fa88d1dae6e57","slug":"roadways-bus-crushed-by-hotel-personnel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल कर्मी को रोडवेज बस ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल कर्मी को रोडवेज बस ने कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
Updated Mon, 18 Aug 2014 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जीटी रोड व यू-टर्न पर यातायात के व्यापक प्रबंध न होने पर यू-टर्न लेते समय रोडवेज की बस की चपेट में आने से एक होटलकर्मी को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ा।
होटलकर्मी का शव बस से कुचलने के बाद करीब 40 मिनट तक बीच जीटी रोड पर पड़ा रहा, लेकिन सेवा, सुरक्षा और सहयोग का नारा देने वाली पुलिस ने शव को उठाने की जहमत नहीं उठाई।
होटलकर्मी की मौत के बाद परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया। थाना शहर पुलिस ने शव को शव गृह में रखवाकर रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
हादसा सोमवार दोपहर को जीटी रोड पर संजय चौक से पहले यू-टर्न पर हुआ। एक होटल में काम करने वाला भावना चौक निवासी राम कृपाल (55) साइकिल पर जा रहा था। वह एसडी कॉलेज के नजदीक बने यू-टर्न से मुड़ रहा था। इसी समय जींद डिपो की रोडवेज बस ने राम कृपाल को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस कंट्रोल रुम को दी, लेकिन पुलिस हादसे की सूचना के चालीस मिनट बाद भी घटनास्थल पर नहीं पहुंची। पुलिस की अनदेखी से जीटी रोड पर शव पड़ा रहने से जाम लगता रहा और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी।
पुलिस की अनदेखी के बाद जन सेवा दल के लोग हादसा स्थल पर पहुंचे और शव को शव गृह में रखवा दिया। इसकी सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि राम कृपाल शहर के एक होटल में मुंशी का काम करता था। वह दोपहर को होटल के काम से ही जा रहा था।
परिजनों ने बताया कि राम कृपाल की परिवार का सहारा था और उसकी मौत के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पुलिस ने शव को शव गृह में रखवा दिया है और रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सड़क हादसे में घायलों के घंटों तड़पने व इलाज न मिलने से मौत का शिकार होने की पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। कई माह पहले गोहाना रोड फ्लाईओवर पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया था। यहां पर हादसे के बाद जाम लग गया था, लेकिन एंबुलेंस सूचना देने के बाद पहुंचने पर भी घायल को सिविल अस्पताल तक नहीं ला सकी। जिसमें एंबुलेंस चालक पर कार्रवाई करनी पड़ी थी।
जीटी रोड पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। यू-टर्न पर पुलिसकर्मी व होमगार्ड कर्मी तैनात रहते हैं। पुलिसकर्मियों को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचना चाहिए था। ऐसा नहीं है तो मामले की जांच की जाएगी और इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अनिल कुमार, पीआरओ, पुलिस पानीपत