फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Roads jammed in the evening on Dhanteras, 120 two-wheelers and 335 cars sold

Chandigarh News: धनतेरस पर शाम को सड़कें जाम, 120 दोपहिया और 335 कारें बिकीं

Sat, 11 Nov 2023 12:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Roads jammed in the evening on Dhanteras, 120 two-wheelers and 335 cars sold
जीरकपुर/मोहाली।
विज्ञापन

सुबह बारिश के मौसम के बाद एक बार तो दुकानदारों को लगा कि धनतेरस पर इस बार खरीदारी कम होगी। वहीं, शाम को बादल छंटते ही लोग बाजारों में उमड़ पड़े। इस कारण जाम लग गया। जाम में लगो घंटों फंसे रहे। धनतेरस के दिन लोगों ने वाहन खरीदने में काफी रुचि दिखाई। शहर में धनतेरस के दिन 120 दोपहिया और 335 कारें बिकीं।

दिवाली के चलते लोग रिश्तेदारों को तोहफे देने के लिए निकले लेकिन जाम में फंसने के वजह से उन्हें वहां पहुंचने में काफी देरी हुई। बाजारों में सजावट के लिए कौड़ी, मोती और फूलों की बंधनवार पसंद की गईं। सजावट का सामान 300 रुपये से दो हजार रुपये तक के झूमर में घंटी, हाथी, मोती, सुतली से बनी चिड़िया, शंख, सीप, शीशा, घंटी, डमरू, ऊन आदि से बनी हुई हैं। गत्ते की शुभ-दीपावली आकर्षक डिजाइन में हैं। स्वास्तिक, ओम, शुभ-लाभ लक्ष्मी जी के पैर वाले स्टीकर हैं। लक्ष्मी, गणेश, भगवान कुबेर, लक्ष्मी यंत्र, कुबेर यंत्र खरीद रहे हैं और प्लास्टिक फूलों के बंच, झालर, बंच, गमले पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन




अस्थायी दुकानों पर शाम को दिखी भीड़
वीआईपी सिटी के फेज-3बी2, फेज-पांच और फेज-सात सहित सभी प्रमुख बाजारों में सजावट, खील-बताशे, खिलौने और मूर्तियों की अस्थायी दुकानें सज गई हैं। लोगों की भीड़ भी सबसे ज्यादा इन्हीं दुकानों पर देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी ने खरीदा सोना तो किसी ने बर्तन

धनतेरस के चलते लोगों ने सोना खरीदने में रुचि दिखाई। कुछ लोग बर्तन की दुकानों पर खरीदारी करते दिखे। इसके अलावा टोस्टर, टिफिन आदि खरीदने का भी जोर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed