फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Road Safety Week begins, the knowledge of traffic rules

सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू, ट्रैफिक नियमों की दी जानकारी

Sun, 12 Jan 2014 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पंचकूला
अमर उजाला ब्यूरो/पंचकूला Updated Sun, 12 Jan 2014 01:36 AM IST
विज्ञापन
Road Safety Week begins, the knowledge of traffic rules
25वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिहाज से वलेंटियरों की ओर से ट्रैक्टर, ट्रॉलियों व अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। सप्ताह की शुरुआत पर राजकीय कन्या महाविद्यालय, सेक्टर-14, रैली चौक, सेक्टर-एक के राजकीय महाविद्यालय एवं राजकीय महाविद्यालय कालका और राजकीय महाविद्यालय बरवाला से लोगों में ट्रैफिक नियमों से संबंधित जानकारियां मुहैया की, ताकि सभी लोग सुरक्षित सफर कर सकें।
विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए सचिव, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया के आदेशानुसार माजरी चौक, रैली चौक, राजकीय महाविद्यालय, कालका, राजकीय महाविद्यालय बरवाला के विद्यार्थियों और यातायात निरीक्षक, उपमंडलाधीश कालका, पंचकूला के सहायक सचिव, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी पंचकूला की देख-रेख में वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाए गए। इसमें सभी कालेजों के नोडल अधिकारियों द्वारा कॉलेज में विद्यार्थियों को भी सड़क सुरक्षा के बारे में हिदायतें दी गईं। उन्होंने बताया कि यह गतिविधियां 11 से 17 जनवरी तक सारे सप्ताह के दौरान जारी रहेंगी और ट्रक यूनियन, बस स्टैंड पंचकूला, बरवाला, रायपुररानी और पिंजौर गार्डन पार्किंग स्पेस में नि:शुल्क आंखों की जांच का शिविर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed