फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Road repair work traffic V3 and V5 roads affected

आज से शुरू होगा सड़कों के मरम्मत का कार्य, वी3 और वी5 सड़कों पर रहेगा आवागमन प्रभावित

Tue, 29 Sep 2020 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Road repair work traffic V3 and V5 roads affected
चंडीगढ़। बरसात के दौरान रुका सड़कों की मरम्मत का काम मंगलवार से शुरू हो जाएगा। वी3 व वी5 सड़क पर नगर निगम काम शुरू कर रहा है। सेक्टर 18-19 की डिवाइडिंग, सेक्टर-36 और सेक्टर-22 सी व डी में एससीओ के सामने सड़कों की मरम्मत का कार्य होने से 15 अक्तूबर तक यातायात प्रभावित रहेगा। कमिश्नर केके यादव ने बताया कि 33 करोड़ 21 लाख रुपये से रोड की मरम्मत का कार्य किया जाना है। इन सभी सड़कों का 2017-18, 2018-19 से मरम्मत का कार्य नहीं हुआ है। वहीं, बारिश से पहले जिन कंपनियों को 62 करोड़ का काम दिया गया था, वह भी अपना काम शुरू कर देंगी। ज्ञात रहे कि सड़कों की मरम्मत का कार्य 24 फरवरी से शुरू हो गया था, लेकिन कोरोना की वजह से शहर में 23 मार्च से लॉकडाउन लागू हो गया। लॉकडाउन हटने के बाद निगम ने 5 जून से सड़क मरम्मत का कार्य शुरू करवाया, लेकिन बरसात होने के कारण काम रुक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed