फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Road repair work has started, transport facilities will be restored soon

Chandigarh News: सड़कों की मरम्मत का काम शुरू, जल्द बहाल होगी परिवहन सुविधाएं

Sat, 13 Sep 2025 09:02 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 09:02 PM IST
विज्ञापन
Road repair work has started, transport facilities will be restored soon
फोटो
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की सेवा के लिए दिन-रात काम कर रही है। उन्हें जो भी नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई पंजाब सरकार द्वारा की जाएगी। कैबिनेट मंत्री और पूरा प्रशासन बाढ़ पीड़ितों की सहायता में लगा हुआ है। सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है और जल्द ही परिवहन सुविधाएं बहाल कर दी जाएंगी। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने फाजिल्का के 20 गांवों में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 लाख रुपये दान किए। उधर सांसद संजय सिंह ने भी अपना एक महीने का वेतन आपदा पीड़ित लोगों की मदद के लिए दिया।
मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि बाबा गुरदित्ता जी गुरुद्वारा कीरतपुर साहिब की इमारत भी भारी बारिश के कारण ढह गई है। अरदास के बाद गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी के चारों ओर कंक्रीट के खंभे लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और हरजोत सिंह बैंस ने नंगल क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का भी दौरा किया। कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज संगरूर के लहरागागा में घग्गर नदी का भी दौरा किया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क की देखरेख में जिला पठानकोट के 25 बाढ़ प्रभावित गांवों में एक बड़ा सफाई अभियान शुरू किया गया है। रुके हुए पानी पर छिड़काव किया गया और फॉगिंग भी की गई। इस प्रकार लोगों को स्वच्छता अभियान के प्रति प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed