फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Road jam in Fatehabad against Agnipath scheme

Agnipath protest: अग्निपथ योजना के खिलाफ फतेहाबाद में युवाओं ने किया रोड जाम, टोहाना में भी प्रदर्शन

Mon, 20 Jun 2022 12:23 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/टोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/टोहाना (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 20 Jun 2022 12:23 PM IST
सार

सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के बाद युवाओं ने प्रधानमंत्री का पुतला भी फूंका। इस दौरान युवाओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जो अग्निपथ योजना चलाई गईं है, उसके विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है ताकि उसे वापस लिया जा सके।

विज्ञापन
Road jam in Fatehabad against Agnipath scheme
फतेहाबाद लालबत्ती चौक पर रोड जाम करते युवा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं का गुस्सा सोमवार को भी देखने को मिला। फतेहाबाद शहर में लालबत्ती चौक पर युवा रोड जाम करके बैठ गए। वहीं, टोहाना में डांगरा रोड स्थित बस स्टैंड का मुख्य गेट बंद कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बस स्टैंड का गेट बंद होने से आठ बसें अंदर ही रह गईं। बाकी बसों को चालकों-परिचालकों ने बस स्टैंड के बाहर से ही रूटों पर चलाया। इस दौरान युवाओं ने केंद्र सरकार पर सेना को कमजोर करने का आरोप भी लगाया। 

विज्ञापन


सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के बाद युवाओं ने प्रधानमंत्री का पुतला भी फूंका। इस दौरान युवाओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जो अग्निपथ योजना चलाई गईं है, उसके विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है ताकि उसे वापस लिया जा सके। सरकार के प्रति युवाओं मे रोष बना हुआ है जब तक उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया जाएगा, प्रदर्शन जारी रखेंगे। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा से रमेश डांगरा व नरेंद्र सिवाच ने कहा कि मोदी सरकार हर बार जन विरोधी फैसले लेती है। सरकार के खिलाफ किसानो के लंबे संघर्ष के बाद कृषि कानूनों को वापस लिया गया था।
विज्ञापन


एंबुलेंस को दिया रास्ता
फतेहाबाद में प्रदर्शन के दौरान एंबुलेंस की आवाजाही भी रही। जब भी एंबुलेंस आई तो युवाओं ने रास्ता देने का काम किया। उधर, लालबत्ती चौक से निकलने की कोशिश कर रहा एक स्कूटी सवार इन युवाओं के गुस्से का शिकार हो गया। काफी देर युवकों के साथ स्कूटी सवार की बहस हुई। बाद में दूसरी साइड से स्कूटी सवार गंतव्य की ओर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed