फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Road closed daily without preparation paper, chandigarh news

ये कैसी तैयारी: सड़क कभी खोलते तो कभी भी बंद कर देते हैं अधिकारी

Sun, 03 Dec 2017 05:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 03 Dec 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
Road closed daily without preparation paper, chandigarh news
बिना तैयारी कागजों में रोज-रोज बंद हो रही सड़क - फोटो : अमर उजाला
बिना तैयारियों के प्रशासन ने शनिवार सुबह सेक्टर-16 रोजगार्डन के सामने वाली सड़क बंद कर दी। यह मटका चौक की ओर जाती है। इससे शहरवासियों को परेशानी उठानी पड़ी। रोजगार्डन के सामने वाली सड़क पर सारा दिन अंडरग्राउंड ड्रेनेज व पाइपलाइन शिफ्ट करने का काम चलता रहा। इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के सूत्रों की मानें तो रोजगार्डन के  सामने वाली सड़क जोकि मटका चौक को जाती है, वह रविवार सुबह भी बंद रहेगी। चार दिसंबर से मटका चौक से सेक्टर-16 व 17 लाइट प्वाइंट वाली सड़क अगले तीन महीने के लिए बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सेक्टर-17 और सेक्टर-16 रोज गार्डन के बीच बनने वाले अंडरपास का काम शुरू होने में देरी के चलते अब यह सड़क चार दिसंबर से बंद होगी। पहले फेज में मटका चौक से सेक्टर-16 लाइट प्वाइंट तक जाने वाली सड़क (आरबीआई के पीछे) तीन महीने के लिए बंद रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने हिदायत जारी की है कि वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें। इसके लिए ताज होटल केसामने से लेफ्ट टर्न लिया जा सकता है। पहले फेज का काम पूरा होने के बाद सेक्टर-16 लाइट प्वाइंट से मटका चौक तक आने वाली सड़क बंद की जाएगी। इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के अनुसार रोजगार्डन के सामने से गुजर रही सड़क जोकि मटका चौक क ी ओर जाती है, वह सोमवार को खुलेगी।
विज्ञापन


इस अंडरपास के निर्माण पर 8 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। इसका फायदा यह होगा कि प्लाजा से रोज गार्डन जाने के लिए सड़क पार करने में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। सेक्टर-16 रोज गार्डन में सुबह-शाम सैर के लिए जनमार्ग क्रास करने के लिए तेज रफ्तार गाड़ियाें की लाइन टूटने का इंतजार करना पड़ता है। इससे सड़क हादसा होने का भी खतरा रहता है। इससे सेक्टर-17 प्लाजा की भी आवाजाही बढ़ जाएगी क्योंकि रोज गार्डन घूमने वाले काफी आराम से अंडरपास से होते हुए सेक्टर-17 प्लाजा पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed