{"_id":"b08370077885b95deec1bde9a4d5d712","slug":"road-accident-near-tribune-chownk-at-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार चालक ने टैंपो को मारी टक्कर, 3 मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार चालक ने टैंपो को मारी टक्कर, 3 मजदूर घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 23 Jan 2016 10:32 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार शाम को सेंट्रा मॉल लाइट प्वाइंट के पास डिवाइडर पर फ्रांस के राष्ट्रपति के स्वागत के लिए फूलों के पौधे लगा रहे मजदूरों पर कार चढ़ाकर चालक ने घायल कर दिया।
विज्ञापन
तेज रफ्तार से आ रहे होंडा सिटी कार चालक ने पौधे लेकर सड़क पर खड़े टैंपो को जोरदार टक्कर मार दी। उस समय टैंपो पर दो मजदूर बैठे थे और दो पौधे लगा रहे थे। जिसमें से तीन मजदूरों की को चोटें आई हैं। तीनों घायलों को पीसीआर जीएमएसएच-32 अस्पताल ले गई। वही चश्मदीदों का कहना था कि होंडा सिटी कार चालक इससे पहले ट्रिब्यून चौक के पास एक गाड़ी को टक्कर मारकर भागा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सात गाड़ियां आपस में टकराईं
अन्य हादसे में सेक्टर 26 मध्य मार्ग पर चल रहे रिकार्पेटिंग के काम की वजह से एक के बाद एक सात गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हालांकि इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं लगी। दुर्घटना में सिर्फ गाड़ियों को काफी नुकसान हुआ है। पुलिस का कहना है कि कार चालकों में आपस में समझौता हो गया इसलिए कोई मामला दर्ज नही हुआ है।
विज्ञापन