फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   RMP Doctor Dies Due To Bullet In Police Station

पंजाबः थाने में आरएमपी डॉक्टर की गोली लगने से मौत, परिवार का आरोप- हत्या की गई

Wed, 07 Aug 2019 02:01 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खन्ना/समराला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खन्ना/समराला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 07 Aug 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
RMP Doctor Dies Due To Bullet In Police Station
प्रतीकात्मक तस्वीर

पुलिस जिला खन्ना के समराला क्षेत्र के अधीन आते गांव मंजाली कलां के एक आरएमपी डॉक्टर की पुलिस थाने में जांच अधिकारी की सरकारी पिस्तौल से गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि उसने आत्महत्या की है। वहीं परिवार ने इसे हत्या बताते हुए लुधियाना-चंडीगढ़ हाईवे पर चार घंटे जाम लगाया। 

विज्ञापन


निरदीप सिंह (45) मंजाली कलां में मेडिकल की दुकान चलाता था। एसपी (डी) जसवीर सिंह ने बताया कि निरदीप सिंह के बारे में उन्हें सूचना मिली थी कि वह नशीली गोलियों का कारोबार करता है। सोमवार को समराला पुलिस ने उससे नशीली गोलियां बरामद कीं और उस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। 
विज्ञापन


उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाना था। मंगलवार को जांच अधिकारी हवालात से बाहर निकालकर निरदीप से पूछताछ कर रहे थे। सुबह 11 बजे जैसे ही जांच अफसर मुंशी के पास गया तो निरदीप ने उसके दराज से पिस्तौल निकालकर अपनी कनपटी पर गोली मार ली। एसपीडी ने यह भी बताया कि मामले की जांच के लिए स्पेशल पुलिस टीम का गठन किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मृतक के परिवार ने हंगामा कर दिया। लुधियाना चंडीगढ़ रोड करीब चार घंटे जाम कर परिजनों ने एसएचओ सुखबीर सिंह और एएसआई राजिंदर सिंह पर केस दर्ज करने की मांग की। मामला बढ़ता देखा समराला के विधायक अमरीक सिंह मौके पर पहुंचे। 

एसपी (आई) जसवीर सिंह के नेतृत्व में डीएसपी और अन्य पुलिस अधिकारियों ने परिवार को आश्वासन दिया कि जो भी जांच रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं समराला की जूडिशियल मजिस्ट्रेट पुलिस स्टेशन पहुंची और परिवार के बयान कलमबद्ध किए। इसके बाद गांव वालों ने धरना समाप्त किया।

निरदीप ने हाथ में कभी पिस्तौल नहीं पकड़ी 
एसपीडी जसवीर सिंह ने कहा कि निरदीप सिंह से डेढ़ घंटे से पूछताछ की जा रही थी। वह जांच अधिकारी की हर गतिविधि पर नजर रख रहा था। उसे यह भी पता था कि पिस्तौल कहां रखी है। वहीं परिवार के सदस्यों ने कहा कि निरदीप ने कभी हाथ में पिस्तौल पकड़कर नहीं देखा था वह कैसे खुद को गोली मार सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed