फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   RLA will auction fancy numbers of old series, registration from 26th February

Chandigarh News: पुरानी सीरिज के फैंसी नंबरों की नीलामी करेगा आरएलए, 26 फरवरी से पंजीकरण

Sat, 24 Feb 2024 02:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
RLA will auction fancy numbers of old series, registration from 26th February
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित रजिस्ट्ररिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) एक बार फिर अपनी पुरानी सीरीज के बाकी बचे फैंसी नंबरों की नीलामी करने जा रहा है। इसके चलते इच्छुक वाहन चालक 26 फरवरी से तीन मार्च शाम पांच बजे तक पंजीकरण कर सकते हैं। वाहन चालक अपनी पसंदीदा नंबर के लिए ई-ऑक्शन में चार मार्च सुबह 10 बजे से बोली लगाना शुरु कर सकेंगे और छह मार्च को शाम पांच बजे तक बोली लगाई जा सकेगी। नीलामी में जिन नंबरों को रखा जाएगा, उनमें सीएच01-सीटी, सीएच01-सीएस, सीएच01-सीआर, सीएच01-सीक्यू, सीएच01-सीपी, सीएच01सीएन, सीएच01-सीएम, सीएच01-सीएल, सीएच01-सीके, सीएच01-सीजे, सीएच01-सीजी, सीएच01-सीएफ, सीएच01-सीई, सीएच01-सीडी, सीएच01-सीसी, सीएच01-सीबी, सीएच01-सीए, सीएच01-बीजेड, सीएच01-बीवाई, सीएच01-बीएक्स, सीएच01 बीडब्ल्यू, सीएच01-बीवी, सीएच01-बीयू, सीएच01-बीटी और सीएच01-बीएस, सीएच01-बीआर, सीएच01-बीपी, सीएच01-बीएन, सीएच01-बीएम, सीएच01-बीएल, सीएच01-बीके, सीएच01-बीजे, सीएच01-बीएच सीरीज के नंबर शामिल हैं। इससे पहले विभाग ने नई सीरीज सीएच01-सीटी के साथ ही अपनी बाकी बची सीरीज के फैंसी नंबरों की नीलामी की, जिसमें विभाग को 1.57 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। ई-नीलामी में 0001 नंबर के लिए सबसे बड़ी बोली 19.25 लाख रुपये के लिए लगी। इसके बाद 11.56 लाख रुपये में 0003 नंबर की बोली लगी थी। बता दें कि वाहन चालकों को नीलामी में भाग लेने के लिए अपने आपको को नेशनल ट्रांसपोर्ट की वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर्ड करना होगा, जिसका चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध है। जिन लोगों ने चंडीगढ़ के पते पर अपना वाहन खरीदा है, वह ही भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed