फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   RLA to auction fancy numbers of CH01-CJ series, apply soon

सीएच01-सीजे सीरीज के फैंसी नंबरों की नीलामी करेगा आरएलए, जल्द करें आवेदन

Thu, 07 Apr 2022 11:30 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
RLA to auction fancy numbers of CH01-CJ series, apply soon
सीएच01-सीजे सीरीज के फैंसी नंबरों की नीलामी करेगा आरएलए, आवेदन शुरू
विज्ञापन

-इच्छुक व्यक्ति 13 अप्रैल शाम पांच बजे तक कर सकते हैं आवेदन, 16 को लगेगी आखिरी बोली
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। अपने वाहन के लिए यदि आप भी फैंसी नंबर की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। चंडीगढ़ रजिस्ट्रिरिंग व लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) नई सीरिज सीएच01-सीजे के फैंसी नंबरों की नीलामी करने जा रहा है। इच्छुक लोग 13 अप्रैल शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। 14 अप्रैल से वाहन चालक अपने पसंदीदा नंबर के लिए बोली लगा सकेंगे और 16 अप्रैल शाम 5 बजे तक आखिरी बोली लगाई जा सकेगी।

इस नीलामी में पुरानी सीरीज के नंबरों को भी रखा जाएगा। इसमें सीएच01-सीएच, सीएच01-सीजी, सीएच01-सीएफ, सीएच01-सीई, सीएच01-सीडी, सीएच01-सीसी, सीएच01-सीबी, सीएच01-सीए, सीएच01-बीजेड, सीएच01-बीवाई, सीएच01-बीएक्स, सीएच01-बीडब्ल्यू, सीएच01-बीवी, सीएच01-बीयू, सीएच01-बीटी और सीएच01-बीएस सीरीज के नंबर भी शामिल किए गए हैं। आरएलए की तरफ से बताया गया कि आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और इच्छुक आवेदक पंजीकरण कराने के बाद नंबर के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक वाहन मालिकों को चंडीगढ़ परिवहन विभाग की वेबसाइट, नेशनल ट्रांसपोर्ट की वेबसाइट पर विजिट करके पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद आवेदनकर्ता को एक यूनिक एक्नॉलेजमेंट नंबर (यूएएन) मिलेगा। इसके बाद ही वह नंबरों के लिए बोली लगा सकेंगे। जिस नंबर के लिए जिसने सबसे ज्यादा बोली लगाई होगी नंबर उसे बेच दिया जाएगा। आरएलए की ओर से साफ किया गया है कि इस नीलामी में वही हिस्सा ले सकता है जिसने वाहन चंडीगढ़ के पते पर खरीदा हो। पंचकूला, मोहाली या किसी अन्य जगह से वाहन खरीदने वाला इसमें हिस्सा नहीं ले सकता। इसमें नंबरों की कैटेगरी के हिसाब से आरक्षित मूल्य तय किया गया है। अन्य किसी तरह की जानकारी के लिए 0172-2700341 पर या आरएलए दफ्तर में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed