फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rla increase counter of SDM offices

एसडीएम कार्यालयों में आरएलए बढ़ाएगा काउंटर

Tue, 29 Apr 2014 12:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 29 Apr 2014 12:18 PM IST
विज्ञापन
rla increase counter of SDM offices

यूटी के रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) की ओर से इंडिस्ट्रयल एरिया स्थित एसडीएम (ईस्ट) और सेक्टर-42 स्थित एसडीएम (साउथ) कार्यालयों में काउंटर बढ़ाए जाएंगे।

विज्ञापन


इन दोनों कार्यालयों में वाहनों के रजिस्ट्रेशन की फाइलें जमा करने के लिए रोज काफी भीड़ होती है क्योंकि यहां अभी तक सिर्फ एक ही काउंटर था। अब यहां दो-दो काउंटर होंगे। इसके लिए कंप्यूटर खरीद लिए गए हैं और रेड क्रास सोसाइटी को स्टाफ देने के लिए लिख दिया गया है।
विज्ञापन


उम्मीद है कि 16 मई के बाद काउंटर शुरू हो जाएंगे। साथ ही सेक्टर-17 स्थित आरएलए कार्यालय के बेसमेंट में भी काउंटर बढ़ाए जाएंगे जहां वाहनों की रजिस्ट्रेशन के लिए फाइलें जमा होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां दो काउंटर एचएसआरपी वेंडर को दिए गए थे। लेकिन, एचएसआरपी वेंडर ने अपने कियॉस्क में शिफ्ट कर लिया है, जिससे दोनों काउंटर खाली हो गए हैं।

आरएलए ने हाल ही में टोकन सिस्टम शुरू किया था। इसके तहत वाहनों की आरसी बनवाने के लिए हर रोज तीनों कार्यालयों में 200-200 टोकन दिए जाते थे।

सुबह जो आकर अपना टोकन ले लेता था उसकी फाइल जमा हो जाती थी। ऐसे में कई लोगों को लंबे इंतजार के बाद भी टोकन नहीं मिलता था। बाद में लोगों की भीड़ को देखते हुए आरएलए ने 250 तक टोकन देने शुरू कर दिए। अब तीनों कार्यालयों में काउंटर बढ़ने से हर रोज 300 से 350 लोगों को टोकन मिल सकेंगे।


आरएलए कशिश मित्तल ने कहा कि दोनों एसडीएम कार्यालयों में काउंटर डबल किए जा रहे हैं। इससे यहां भीड़ कम हो पाएगी। रेड क्रास से स्टाफ मिलने पर नए काउंटर शुरू कर दिए जाएंगे। आरएलए के सेक्टर-17 कार्यालय में भी काउंटर बढ़ाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed