फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   RLA earns 1.10 crores by auctioning fancy numbers

फैंसी नंबर नीलाम कर आरएलए ने कमाए 1.10 करोड़

Tue, 03 Aug 2021 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
RLA earns 1.10 crores by auctioning fancy numbers
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित रजिस्टरिंग व लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) ने सोमवार को नई सीरिज (सीएच 01 सीएफ 0001) के फैंसी नंबरों की नीलामी। इस नीलामी से आरएलए ने 1.10 करोड़ रुपये की कमाई की। 0001 नंबर सबसे महंगे दाम पर बिका, जिसे चंडीगढ़ के अमन शर्मा ने 9.33 लाख रुपये में खरीदा। वहीं, 0007 नंबर 3.98 लाख रुपये में बिका।
विज्ञापन

आरएलए के इतिहास में यह दूसरी बार है, जब एक सीरीज की नीलामी में आरएलए ने 1.10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। इससे पहले विभाग को सीएच01-सीई सीरीज के नंबरों की नीलामी में सबसे अधिक 1.15 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन

इस बार की नीलामी में सीएच 01-सीएफ 0001 नंबर सबसे अधिक 9.33 लाख रुपये में नीलाम हुआ, जबकि इसका आरक्षित मूल्य 50 हजार रुपये था। इसके अलावा 0007 नंबर आरक्षित मूल्य 30 हजार के मुकाबले 3.98 लाख रुपये में नीलाम हुआ। वहीं, 0002 नंबर 2.26 लाख, 0003 नंबर 2.36 लाख, 0004 नंबर 1.55 लाख, 0005 नंबर 2.32 लाख, 0006 नंबर 1.14 लाख, 0008 नंबर 1.51 लाख, 0009 नंबर 3.56 लाख और 0010 नंबर 1.31 लाख रुपये में नीलाम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पुरानी सीरीज के बाकी बचे नंबरों को भी नीलामी में रखा गया था, जिन्हें बेचने में भी आरएलए सफल रहा है। इनमें सीएच01-सीई, सीएच01-सीडी, सीएच01-सीसी, सीएच01-सीबी, सीएच01-सीए, सीएच01-बीजेड, सीएच01-बीवाई, सीएच01-बीएक्स, सीएच01-बीडब्ल्यू, सीएच01-बीवी, सीएच01-बीयू, सीएच01-बीटी और सीएच01-बीएस सीरीज के नंबर शामिल हैं। आरएलए प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि ये लगातार दूसरी नई सीरीज के नंबरों की नीलामी है, जिसमें उन्हें काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed