फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rla chandigarh hiked rate of driving license and rc file, no improvement in online system

ड्राइविंग लाइसेंस या आरसी बनवाने जा रहे हैं तो जरूर पढ़ लें काम की खबर

Thu, 02 Mar 2017 11:42 AM IST
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 02 Mar 2017 11:42 AM IST
विज्ञापन
rla chandigarh hiked rate of driving license and rc file, no improvement in online system
ड्राइविंग
अगर आप ड्राइव‌िंग लाइसेंस या आरसी बनवाने के लिए जा रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लें। आपके लिए बड़े काम की है। दरअसल, आरएलए चंडीगढ़ ने ऑनलाइन की सुविधा तो सुधारी नहीं, उल्टा फाइलों के ही दाम बढ़ा दिए। अब प्रशासन फाइलों की फीस बढ़ाने का कारण रेडक्रॉस की सभी योजनाओं को सही तरीके से चलाना बता रहा है।
विज्ञापन


आरएलए के एक्सप्रेस काउंटर पर ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के लिए फ्री में अप्लाई किया जाता है, मगर यहां लाइनें बढ़ने और सॉफ्टवेयर स्लो होने के कारण दिक्कतें बढ़ जाती हैं। प्रशासन ने फाइलों के रेट लगभग दोगुने कर लोगों की समस्या और बढ़ा दी है। प्रतिदिन आरएलए में 1500 के करीब फाइलें बिकती हैं।
विज्ञापन


पहले 60 और अब 100 रुपये रेट
आरएलए की फाइल पहले 60 रुपये में मिल जाती थी लेकिन इसका दाम अब बढ़ाकर 100 रुपये कर दिया गया है। आरएलए में लगने वाली फाइलों के दाम रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से तय किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

एक फार्म सबमिट करने में लगता है एक घंटा

rla chandigarh hiked rate of driving license and rc file, no improvement in online system
driving training
एक्सप्रेस काउंटर पर सॉफ्टवेयर धीमा होने के कारण डीएल का फार्म भरने और सब्मिट करने में ही एक घंटे से ज्यादा का समय लग जाता है। इस कारण लोग मैनुअल फाइल से ही डीएल, आरसी, एनओसी का काम करते हैं।

एक्सप्रेस काउंटर मतलब समय की बर्बादी
गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कराने आए सेक्टर-22 के सुनील सिंह ने बताया कि फाइलों के दाम बढ़ा दिए गए हैं। एक्सप्रेस कांउटर पर जाने पर कोई काम नहीं हुआ। इस कारण परेशानी हो रही है। आरएलए के पूछताछ काउंटर पर भी सही तरीके से जानकारी नहीं मिल पाती है। सेक्टर-21 के परविंदर सिंह ने बताया कि आरएलए हर बार लोगों पर ही बोझ डालता है। ऑनलाइन सुविधा अभी तक नहीं सुधारी गई। इसी कारण परेशानी लोगों को होती है।

इन फाइलों का 100 रुपये किया गया है रेट
इसमें नए व्हीकल्स के रजिस्ट्रेशन, दूसरे राज्य के वाहनों के रजिस्ट्रेशन, गाड़ियों के ट्रांसफर की फाइल, डुप्लीकेट आरसी, आरसी रिन्यूअल, चेंज ऑफ एड्रेस, दूसरे राज्यों के ड्राइविंग लाइसेंस की रिन्यूअल फाइल, डीएल रिन्यूअल, डुप्लीकेट लाइसेंस, इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस बुकलेट, आर्म न्यू लाइसेंस, गाड़ी ट्रांसफर की इस फाइल का दाम 60 से 100 रुपये कर दिए गए हैं।

वहीं डिप्टी कमिश्नर अजीत बालाजी जोशी का कहना है कि रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से मीटिंग कर आरएलए की फाइलों के दाम बढ़ाए गए हैं। सभी योजनाओं को सही तरीके से चलाने के लिए फीस में बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed