फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   RITES submits Inception Report of Chandigarh Metro Project to Administration

चंडीगढ़: मेट्रो परियोजना को धरातल पर उतारने की तैयारी शुरू, राइट्स ने प्रशासन को सौंपी स्थापना रिपोर्ट

Tue, 19 Sep 2023 04:02 PM IST
ajay kumar शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, चंडीगढ़
शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 Sep 2023 04:02 PM IST
सार

ट्राइसिटी में दो चरण में मेट्रो और तीन चरण में अन्य सभी काम पूरे होने हैं। ट्राइसिटी मेट्रो परियोजना पर प्रस्तावित कुल खर्च पहले 12960 करोड़ रुपये था लेकिन हरियाणा और पंजाब सरकार के सुझाव के बाद प्रस्तावित बजट को 16,509 करोड़ कर दिया गया।

विज्ञापन
RITES submits Inception Report of Chandigarh Metro Project to Administration
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Istock

विस्तार

14 साल के लंबे इंतजार और कई बैठकों के बाद ट्राइसिटी में मेट्रो परियोजना को धरातल पर उतारने की तैयारी शुरू कर दी गई है। रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (राइट्स) ने चंडीगढ़ प्रशासन को मेट्रो परियोजना की इंसेप्शन यानी स्थापना रिपोर्ट सौंप दी है। जल्द ही कंपनी प्रशासन को एक प्रेजेंटेशन देगी, जिसके बाद वैकल्पिक विश्लेषण रिपोर्ट (एएआर) और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) का काम शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


पहले चरण में मोहाली, चंडीगढ़ और पंचकूला में 77 किलोमीटर तक मेट्रो नेटवर्क बिछाने की योजना है, जिसे वर्ष 2027 से 2037 तक पूरा किया जाएगा। इससे पहले राइट्स को एएआर में यह स्पष्ट करना होगा कि सीएमपी (कंप्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान) के तहत मेट्रो के अलावा ऐसे कौन से अन्य विकल्प हैं, जो ट्राइसिटी में यातायात को सामान्य करने के लिए अपनाए जाने हैं। उसके बाद ही मेट्रो परियोजना की डीपीआर पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन


प्रशासन को सौंपी गई स्थापना रिपोर्ट का उद्देश्य परियोजना के मूल्यांकन के लिए सुझाई गई समय सीमा और कार्य योजना पर दोनों पक्षों की आपसी सहमति को स्वीकार करना है। बता दें कि ट्राइसिटी मेट्रो की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के लिए हरियाणा और पंजाब ने अपने-अपने शेयर जारी कर दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ट्राइसिटी में दो चरण में मेट्रो और तीन चरण में अन्य सभी काम पूरे होने हैं। ट्राइसिटी मेट्रो परियोजना पर प्रस्तावित कुल खर्च पहले 12960 करोड़ रुपये था लेकिन हरियाणा और पंजाब सरकार के सुझाव के बाद प्रस्तावित बजट को 16,509 करोड़ कर दिया गया। इसमें 60 फीसदी राशि केंद्र और 40 फीसदी राशि चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा की ओर से दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो परियोजना का पहला चरण (2027 से 2037)

  • सारंगपुर से आईएसबीटी पंचकूला
  • रॉक गार्डन से इंडिस्ट्रयल एरिया व चंडीगढ़ एयरपोर्ट होते हुए जीरकपुर आईएसबीटी
  • अनाज मंडी चौक से ट्रांसपोर्ट नगर सेक्टर-26

दूसरा चरण (2037 से आगे)

  • आईएसबीटी पंचकूला से पंचकूला एक्सटेंशन
  • न्यू चंडीगढ़ से सारंगपुर
  • एयरपोर्ट चौक से माणकपुर कल्लर
  • आईएसबीटी जीरकपुर से आईएसबीटी पिंजौर

 

राइट्स की ओर से स्थापना रिपोर्ट मिल गई है। अब कंपनी कुछ दिनों में एक विस्तृत प्रस्तुति देगी, जिसमें यह तय होगा कि वैकल्पिक विश्लेषण रिपोर्ट (एएआर) के साथ कैसे आगे बढ़ेंगे। एएआर तैयार होने के बाद डीपीआर तैयार की जाएगी। इसके लिए प्रशासक के सलाहकार से समय मांगा गया है। जल्द इस परियोजना का मार्ग प्रशस्त होगा। - प्रद्युम्न सिंह, निदेशक परिवहन, चंडीगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed