फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rising night temperature, reached close to 15 degrees

Chandigarh News: बढ़ रहा रात का तापमान, 15 डिग्री के करीब पहुंचा

Sun, 12 Mar 2023 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Rising night temperature, reached close to 15 degrees
चंडीगढ़। शहर में बढ़ते तापमान का असर दिखने लगा है। घरों में पंखे चलने शुरू हो गए हैं, जबकि दिन के समय कार में एसी भी चलने लगा है। शहर का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तो अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी गर्मी बढ़ती जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कुछ दिनों बाद हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन उससे तापमान में कमी नहीं आएगी। शनिवार को शहर का तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री पहुंच गया, जो औसत से तीन डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार सीजन में औसत से 90 फीसदी कम वर्षा हुई है। शहर में एक मार्च से अब तक सिर्फ 0.5 एमएम पानी गिरा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन समेत विभिन्न कारणों की वजह से इस बार तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed