फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rishi and Samuel's partnership made Chandigarh and Haryana teams champions

Chandigarh News: ऋषि और सैमुअल की सांझेदारी ने चंडीगढ़ और हरियाणा की टीम को बनाया चैंंपियन

Mon, 09 Jun 2025 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Rishi and Samuel's partnership made Chandigarh and Haryana teams champions
चंडीगढ़। ऋषि और सैमुअल के बीच 116 रनों की शानदार साझेदारी की मदद से हरियाणा और चंडीगढ़ की संयुक्त टीम ने दिल्ली की टीम को 7 रनों से हराकर श्री सत्य साईं राष्ट्रीय लीग क्रिकेट टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

रविवार को ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम पंचकूला में खेले गए फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 161 रनों का स्कोर बनाया। कप्तान नितेश ने 32 गेंदों में दो चौकों और चार छक्कों की मदद से 45 रन बनाए।
विज्ञापन

अवनेश ने 25 रन, आदित्य सिंह ने 22 और अर्नव ठाकुर ने 19 रन बनाए। गेंदबाजी में गौरव चौहान ने 15 रन देकर 4 विकेट चटकाए। सैमुअल ने 34 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए हरियाणा और चंडीगढ़ की टीम ने पारी की दूसरी गेंद पर ही अपना पहला विकेट खो दिया। इसके बाद दूसरे ओपनर जतिन काशनी को दुर्गेश ठाकुर ने बोल्ड कर दिया, उस समय टीम का स्कोर 23 रन था। इसके बाद ऋषि और सैमुअल्स ने सिंगल और डबल्स के साथ पारी को मजबूत करना शुरू किया। पारी के 12वें ओवर में टीम 100 रन पार कर चुकी थी। इन दोनों ने पारी की 9 गेंद शेष रहते अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। हरियाणा टीम के ऋषि को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और गौरव चौहान को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। हरियाणा के सैमुअल्स को नाबाद 62 रन बनाने और तीन महत्वपूर्ण विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया

श्री सत्य साई सेवा ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा पंचकूला के सेक्टर तीन ताऊ देवीलाल स्टेडियम में कराए गए इस टूर्नामेंट में कई राज्यों से आईं टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed