फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rio olympic 2016, shakshi malik, haryana, 2.5 carore, Prize, win brownz

हरियाणा की रेसलर साक्षी मलिक को पुरस्कार में मिलेंगे ढाई करोड़

Thu, 18 Aug 2016 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Thu, 18 Aug 2016 08:51 PM IST
विज्ञापन
rio olympic 2016, shakshi malik, haryana, 2.5 carore, Prize, win brownz
साक्षी मलिक - फोटो : PTI
रियो ओलंपिक के महिला कुश्ती मुकाबले में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाली हरियाणा की रेसलर साक्षी मलिक को राज्य सरकार पुरस्कार के तौर पर ढाई करोड़ रुपये देगी। साक्षी की इस जीत पर हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और खेल मंत्री अनिल विज ने बधाई दी है। विज ने कहा है कि साक्षी का यह पदक रक्षाबंधन पर देश के लिए सम्मान सूत्र है। साक्षी ने ओलंपिक के 12वें दिन देश के लिए पदक का सूखा खत्म किया। वह ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली महिला रेसलर बन गई हैं।     
विज्ञापन


साक्षी की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि हरियाणा की बेटी ने पदक जीतकर अपने भाइयों, बहनों, माताओं और बुजुर्गों को रक्षाबंधन का अमूल्य तोहफा दिया है। उन्होंने कोच मंजीत और परिजनों को भी हार्दिक बधाई दी।
विज्ञापन

अपने बधाई संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि साक्षी की इस उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है। उन्होंने साक्षी के परिजनों व कोच को भी बधाई दी है।

वहीं खेल मंत्री अनिल विज ने कहा है कि रियो ओलंपिक के महिला कुश्ती मुकाबले में साक्षी ने पहला कांस्य पदक जीतकर भारत को गौरवान्वित किया है। विज के साथ रियो पहुंचे हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल ने भी साक्षी का हौसला बढ़ाया। परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने भी साक्षी मलिक के माता-पिता को भी शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed