फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   RGNUL Patiala VC Prof. Paramjit Singh resigned

पटियाला: राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के वीसी प्रो. परमजीत सिंह ने दिया इस्तीफा

Sat, 23 May 2020 01:55 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 23 May 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
RGNUL Patiala VC Prof. Paramjit Singh resigned
प्रो. परमजीत सिंह - फोटो : फाइल फोटो

पटियाला स्थित राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ (आरजीएनयूएल) पंजाब के वाइस चांसलर प्रो. परमजीत सिंह जसवाल ने इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि यूनिवर्सिटी व उसके बाहर के कुछ लोग उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे थे। इसी से तंग आकर उन्होंने बुधवार को अपना त्यागपत्र पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को भेजा है। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पिछले साल आरजीएनयूएल में 15 दिन से अधिक एक हड़ताल चली थी। उस हड़ताल को जारी रखने के लिए पटियाला व चंडीगढ़ के कुछ लोगों ने फंडिंग की थी। इस दौरान वाइस चांसलर के कुछ लोगों से विवाद हो गए थे। इसके बाद भी उन्होंने इस्तीफा दे दिया था लेकिन वह मंजूर नहीं हुआ था।  
विज्ञापन


रजिस्ट्रार मामले में हुआ था विवाद 
इसके अलावा रजिस्ट्रार पद को लेकर भी विवाद चला आ रहा था। सूत्रों के मुताबिक एक रजिस्ट्रार को एक्सटेंशन देने से उन्होंने इंकार कर दिया था। वे एक शिक्षक को कार्यभार देना चाहते थे लेकिन उस पर कई आरोप लगा दिए गए। इसके बाद ट्विटर आदि के जरिये उनकी छवि को दागदार किया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. परमजीत के पास कई ऑफर 
सूत्रों का कहना है कि नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली के वाइस चांसलर पद के लिए भी उनका नाम सबसे आगे चल रहा है। इसके अलावा कई अन्य विश्वविद्यालयों से वाइस चांसलर पद के लिए उनके पास ऑफर हैं। वहीं, जब प्रो. परमजीत से इस बारे में संपर्क करने की कोशिश की तो उनका फोन बंद मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed