फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Revenue Patwar Union strike from today in Punjab All Update

Punjab: मान सरकार-पटवारी आमने-सामने, पटवारियों ने हड़ताल टाली पर अतिरिक्त वर्कलोड से हाथ खींचा

Fri, 01 Sep 2023 12:20 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 01 Sep 2023 12:20 PM IST
सार

यूनियन के नेताओं ने कहा कि वे किसी भी तरह के भ्रष्टाचार का समर्थन नहीं करते लेकिन पटवारियों के खिलाफ जो भी जांच हो, वह नियमानुसार की जाए और यह जांच 17-ए के तहत की जाए।

विज्ञापन
Revenue Patwar Union strike from today in Punjab All Update
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्व पटवार यूनियन ने 3193 सर्कलों में कलम छोड़ हड़ताल की घोषणा की थी। हालांकि शुक्रवार को पटवारियों ने हड़ताल टाल दी लेकिन अतिरिक्त वर्कलोड से हाथ खींच लिया। यूनियन ने पंजाब सरकार द्वारा लागू किए गए एस्मा कानून को हाईकोर्ट में चुनौती देने का एलान भी कर दिया है।
विज्ञापन


यूनियन के प्रधान हरवीर सिंह ढींडसा और कानूनगो यूनियन पंजाब के प्रधान मोहन सिंह भेडपुरा ने कहा कि पंजाब सरकार लंबे समय से पटवारियों की मांगों को लागू नहीं कर रही है। उन्होंने यह मांग भी की कि नए भर्ती पटवारियों को घोषणा के अनुसार 5000 रुपये की बजाय बेसिक वेतन दिया जाए और प्रशिक्षण अवधि एक वर्ष करते हुए पटवारियों के वेतन अंतर को समाप्त किया जाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab News: पंजाब सरकार ने पंचायत विभाग के दो आईएएस अधिकारी किए सस्पेंड, इस वजह से गिरी अधिकारियों पर गाज
विज्ञापन
विज्ञापन


एस्मा को लेकर नेताओं ने कहा कि सरकार को कड़ा जवाब दिया जाएगा और एस्मा लागू करने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी जाएगी। दोनों नेताओं ने कहा कि वे किसी भी तरह के भ्रष्टाचार का समर्थन नहीं करते लेकिन पटवारियों के खिलाफ जो भी जांच हो, वह नियमानुसार की जाए और यह जांच 17-ए के तहत की जाए। नेताओं ने यह भी कहा कि रिक्त पदों पर भर्ती नहीं करना और जो काम कर रहे हैं उन पर अधिक काम का बोझ डालना भी सरकारी भ्रष्टाचार का एक रूप है। उन्होंने यह भी मांग की कि प्रमोशन के समय अनुभव को 7 साल से घटाकर पांच साल किया जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed