फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Retreat ceremony on Independence Day 2023 on attari border in Amritsar of Punjab

Independence day 2023: 15 अगस्त की रिट्रीट सेरेमनी में दिखेगा जवानों का जोश, पहुंचेंगे रिकॉर्ड 30 हजार दर्शक

Mon, 14 Aug 2023 10:21 AM IST
निवेदिता वर्मा रविंदर शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
रविंदर शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 14 Aug 2023 10:21 AM IST
सार

जेसीपी अटारी पर बीएसएफ की गैलरी सभी के आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस गैलरी में बीएसएफ के शुरुआत लेकर 1965, 1971 की जंग से जुड़ी तस्वीरें लगाई गई हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तीस हजार से ज्यादा सैलानियों के पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन
Retreat ceremony on Independence Day 2023 on attari border in Amritsar of Punjab
अटारी-वाघा बॉर्डर - फोटो : फाइल

विस्तार

देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मंगलवार को अमृतसर में ज्वाइंट चेक पोस्ट (जेसीपी) अटारी पर सीमा सुरक्षा बलों के जवानों का जोश हाई दिखेगा। स्वतंत्रता दिवस पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी में सर्वाधिक 30 हजार दर्शकों के शामिल होने की संभावना है।

विज्ञापन


बीएसएफ की ओर से इस बार सैलानियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। विभिन्न स्कूलों के बच्चे, सेना और एयरफोर्स के सीनियर अधिकारियों समेत 1700 खास मेहमान इस रिट्रीट सेरेमनी का हिस्सा बनेंगे। आमंत्रित मेहमानों में सीमांत गावों के सरपंच, अध्यापक, नर्स, किसान शामिल होंगे। स्कूली बच्चे रंगारंग कार्यक्रम पेश करेंगे। विभिन्न सामाजिक संगठन भी देशभक्ति के कार्यक्रम पेश करेंगे। इस बार सैलानियों के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Suresh Resuce Operation: सुबह छह बजे हाथ आया सुरेश फिर मिट्टी खिसकने से दबा, 38 घंटे से हो रही है तलाश
विज्ञापन
विज्ञापन


जेसीपी अटारी पर बीएसएफ की गैलरी सभी के आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस गैलरी में बीएसएफ के शुरुआत लेकर 1965, 1971 की जंग से जुड़ी तस्वीरें लगाई गई हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तीस हजार से ज्यादा सैलानियों के पहुंचने की संभावना है। पिछली बार सेरेमनी देखने 25 हजार दर्शक अटारी चेक पोस्ट पर पहुंचे थे। इस बार कार्यक्रम को खूबसूरत बनाने और सभी दर्शकों को सही तरह से दिखाई पड़े, इसके लिए गैलरी में विभिन्न प्वाइंट्स पर बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगाई गई हैं, ताकि दूर खड़े सैलानी भी आनंद उठा सकें। 

जेसीपी अटारी पर 1959 में शुरू हुई रिट्रीट सेरेमनी
ज्वाइंट चेक पोस्ट स्थल जहां पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी आयोजित की जाती है उसको भारत की ओर से अटारी और पाकिस्तान की ओर से वाघा के नाम से जाना जाता है। साल 1959 से दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच शुरु हुए संयुक्त कार्यक्रम ने एक परंपरा का रूप ले लिया है। रिट्रीट सेरेमनी के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच अटारी-वाघा सीमा पर हर साल हाई जोश रहता है। रोजाना 35 मिनट तक चलने वाली रिट्रीट सेरेमनी देश के स्वतंत्रता दिवस या गणतंत्र दिवस के मौके पर खास हो जाती है, जो 60 मिनट से लेकर 120 मिनट तक चलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed