फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Retired XEN Guilty in murder Case

हरियाणाः नहर में धक्का देकर की थी बहन और भांजी की हत्या, रिटायर्ड एक्सईएन दोषी करार

Sat, 18 Jan 2020 12:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 18 Jan 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Retired XEN Guilty in murder Case
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

अतिरक्ति सत्र न्यायधीश की कोर्ट ने बहन और भांजी को नहर में धक्का देकर हत्या करने वाले सिंचाई विभाग से रिटायर्ड एक्सईएन सुनील कुमार को दोषी करार दिया है। दोषी को 20 जनवरी को सजा सुनाई जाएगी। उप जिला न्यायवादी सुरजीत आर्य ने बताया कि दोषी आर्थिक स्थिति ठीक करने व घर के कष्ट दूर करने की बात कहकर पुड़िया बहाने के लिए नहर पर लेकर आया था। 

विज्ञापन


वारदात को अंजाम पांजूपुर पुल के पास एक अप्रैल 2017 में दिया था। तभी से मामले की एडिशनल सेशन जज ( एक्सक्ल्यूसिव कोर्ट फॉर हिनियस क्राइम्स एंगेस्ट वुमेन एंड चिल्ड्रन यमुनानगर-जगाधरी) की कोर्ट में सुनवाई चल रही है। शुक्रवार को कोर्ट ने इस मामले में सुनील कुमार को दोषी करार दिया है। 
विज्ञापन

 
यह था मामला
जगाधरी की विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी जीवन लाल ने सदर यमुनानगर पुलिस को शिकायत दी थी कि वह अपने साले अनिल और सुनील कुमार के कोयला के डिपो पर जगाधरी में ही काम करता है। साला सुनील सिंचाई विभाग में एक्सईएन के पद पर थे। जीवन लाल ने बताया कि उसकी शादी साल 1986 में हनुमान गेट जगाधरी निवासी विनोद कुमारी से हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के दो माह बाद ही वह अपने ससुराल में आकर रहने लग गया था। उसके ससुराल वालों ने जगाधरी में उन्हें 110 गज का प्लॉट लेकर दिया था और मकान भी बनवाया था। शादी के बाद एक बेटा और बेटी हुई। बेटी नेहा की उम्र 29 साल है और बेटे राजन की  उम्र 27 साल है। घर चलाने का खर्च उसके साले ही देते हैं। 

तीन साल से उसका साला सुनील कुमार करनाल मॉडल टाउन में रह रहा है। उसने उन्हें खर्च देना बंद कर दिया है। उसे अपने बेटे और बेटी की शादी के लिए भी पैसा चाहिए था। जोकि सुनील कुमार ही देता। लेकिन वह पैसे नहीं दे रहा है। इससे वह उनसे रंजिश रख रहा था। एक अप्रैल 2017 को रात के समय उसका साला सुनील कुमार अपनी कार में उनके घर जगाधरी पहुंचा। 

उसने उन्हें बताया कि वह एक बाबा से चार पुड़िया लेकर आया है। ये पुड़िया उन सबको यमुना नहर में बहानी है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत और उनके घर की सभी दिक्कतें दूर हो जाएंगी। इस पर सुनील उसे, उसकी पत्नी और बेटा-बेटी को अपनी कार में बिठाकर नहर किनारे पांजुपुर पुल पर ले गया। 

पांजुपुर पुल के पास उसने कार रोक ली। तब उसके साले ने एक-एक पुड़िया परिवार के चारों लोगों के हाथ में दे दी थी और नहर किनारे आंखें बंद कर खड़े होने के लिए कहा। उन्होंने उसकी बातों पर विश्वास कर आंखें बंद कर दी। इसी दौरान सुनील ने उसकी पत्नी विनोद कुमारी और बेटी नेहा को नहर में धक्का दे दिया। 

उसने उन्हें भी धक्का देने की कोशिश की, लेकिन वे बच गए। इस दौरान उनकी सुनील के साथ हाथापाई हुई। उन्होंने शोर मचाया तो वहां पर कुछ लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। इस शिकायत पर सदर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था। तभी से मामला कोर्ट में चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed