फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Retired railway worker cheated, 85 thousand by changing ATM card

Chandigarh News: रेलवे के सेवानिवृत कर्मी से ठगी, एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए 85 हजार

Sat, 22 Apr 2023 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Retired railway worker cheated, 85 thousand by changing ATM card
चंडीगढ़। धनास के पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में अज्ञात ठग ने रेलवे मंत्रालय से सेवानिवृत्त एक कर्मी के साथ 85 हजार रुपये की ठगी कर ली। थाना सारंगपुर ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता धनास के मिल्क कॉलोनी निवासी राजिंदर प्रसाद ने पुलिस को बताया कि दो अज्ञात आरोपियों ने उनका एटीएम कार्ड बदल कर उनके खाते से 85 हजार रुपये निकलवा लिए। उन्होंने बताया कि वह पीएनबी में रुपये जमा करवाने गए थे। रकम जमा करवाकर वह पीएनबी के एटीएम से मिनी स्टेटमेंट निकलवाने पहुंचे। वहां एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे पूछा कि वह क्या कर रहे हैं। उसने शिकायतकर्ता को मिनी स्टेटमेंट निकालते देखा। उसने कहा कि वह स्टेटमेंट निकाल देगा। ऐसे में उसका एटीएम लेकर मशीन में डाला। इसके बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता को कहा कि एटीएम मशीन खराब है। मामले में एक और आरोपी इस कृत्य में शामिल था। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपियों ने उनके साथ एटीएम कार्ड बदल कर ठगी की। शिकायतकर्ता को मोबाइल पर पैसे निकालने का संदेश आया। उन्होंने तुरंत एटीएम ब्लॉक कर दिया। मामले में पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


सेक्टर-45ए निवासी हरदीप सिंह के साथ 5,400 रुपये की ठगी
दूसरे मामले में बैंक खाते की केवाईसी के नाम पर चंडीगढ़ के सेक्टर 45 ए निवासी हरदीप सिंह के साथ 5,400 रुपये की ठगी हो गई। साइबर क्राइम पुलिस थाने ने धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

हरदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें एक लिंक भेजा। इसमें बैंक खाते की केवाईसी को अपडेट करने का झांसा देकर 5,400 रुपये ठग लिए गए। यह रकम शिकायतकर्ता के खाते से निकल गई। मामले में पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed