फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Retired judge reached the school to investigate the reasons for the falling of heritage tree, asked questions and answers

हेरिटेज पेड़ गिरने के कारणों की जांच के लिए स्कूल पहुंचे रिटायर्ड जस्टिस, किए सवाल-जवाब

Wed, 20 Jul 2022 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Retired judge reached the school to investigate the reasons for the falling of heritage tree, asked questions and answers
चंडीगढ़। सेक्टर-9 स्थित कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में पेड़ गिरने के हादसे की जांच के लिए मंगलवार को सेवानिवृत्त जज जितेंद्र चौहान पहुंचे। उनके साथ वन व अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। सेवानिवृत्त जज ने विभाग के अधिकारियों से सवाल-जवाब किए। उन्होंने हेरिटेज पेड़ के गिरे हुए हिस्से को देखा और फिर स्कूल के स्टाफ के साथ एक बैठक की।
विज्ञापन

इस मामले में देहरादून स्थित वन अनुसंधान संस्थान की एक शोध टीम ने भी चंडीगढ़ का दौरा किया और सेवानिवृत्त जज जितेंद्र चौहान के साथ कार्मल कॉन्वेंट स्कूल का दौरा किया। टीम ने स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों के साथ बातचीत की। इसके अलावा पेड़ों के वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए टीम ने प्लांट पैथोलॉजी, एंटोमोलॉजी से संबंधित मुद्दों का अध्ययन करने का फैसला किया है और किसी भी खड़े पेड़ में खोखलेपन का पता लगाने के लिए अल्ट्रासोनिक अध्ययन किया जाएगा। दौरे के दौरान आईएफएस अब्दुल कयूम भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बता दें कि सेक्टर-9 स्थित कार्मल कान्वेंट स्कूल में पेड़ गिरने के हादसे को 12 दिन बीत चुके हैं। हादसे में दसवीं की छात्रा हीराक्षी की मौत हो गई थी। इस पूरे मामले की जांच सेवानिवृत्त जज जितेंद्र चौहान कर रहे हैं। प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने निर्देश पर इस एक सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी जांच करेगी कि किसकी गलती की वजह से यह हादसा हुआ। कमेटी ने ही जिम्मेदारी तय करने के साथ कारणों की पहचान भी करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ों के संरक्षण के लिए प्रशासन ने मांगे सुझाव
प्रशासन ने पेड़ों के संरक्षण के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं। लोग अपने सुझावों को ईमेल आईडी inquirycomccs@gmail.com पर भेज सकते हैं। इसके अलावा 0172-2741142 पर कॉल कर अप्वाइंटमेंट लेने के बाद सुझाव को सेवानिवृत्त जज जितेंद्र चौहान के आधिकारिक पते चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड, पहली मंजिल, बी-ब्लॉक, सेक्टर 9 में भी व्यक्तिगत रूप से दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed