फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Retired colonel duped of Rs 29.45 lakh by promising huge returns on investment

Chandigarh News: निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा दे सेवानिवृत्त कर्नल से 29.45 लाख ठगे

Mon, 23 Feb 2026 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Retired colonel duped of Rs 29.45 lakh by promising huge returns on investment
चंडीगढ़। ऑनलाइन निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर एक सेवानिवृत्त कर्नल से 29.45 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-47 निवासी भरत भूषण शर्मा (70) की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, अगस्त से नवंबर 2025 के बीच आरोपियों ने खुद को आईआईएफएल वेल्थ मैनेजमेंट और वेंचुरा सिक्योरिटीज लिमिटेड का प्रतिनिधि बताकर संपर्क किया। कर्नल शर्मा की पेंशन भारतीय स्टेट बैंक की सेक्टर-31 शाखा में आती है, जबकि उनका एक अन्य खाता आईसीआईसीआई बैंक की सेक्टर-47 शाखा में है।
विज्ञापन

ठगों ने उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर निवेश योजनाओं की जानकारी दी। फर्जी वेबसाइट लिंक, ईमेल आईडी और मुनाफे के स्क्रीनशॉट दिखाकर भरोसा बनाया गया। शुरुआत में छोटी रकम निकालने की अनुमति देकर विश्वास मजबूत किया गया। इसके बाद दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच अलग-अलग खातों में कुल 29.45 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए। जब आरोपियों ने और निवेश का दबाव बनाया और कर्नल ने मना किया तो उन्हें ग्रुप से ब्लॉक कर दिया गया। संदेह होने पर संबंधित कंपनियों से संपर्क करने पर पूरा निवेश फर्जी निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed