फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Results of 88 DAV College students held up for three months.

Chandigarh News: डीएवी कॉलेज के 88 विद्यार्थियों का रिजल्ट तीन महीने से अटका

Tue, 21 Jul 2026 02:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Results of 88 DAV College students held up for three months.
चंडीगढ़। डीएवी कॉलेज के बीए प्रथम वर्ष क्रिएटिव राइटिंग के 88 विद्यार्थियों का रिजल्ट पिछले तीन महीने से आरएलए (रिजल्ट लेटर अवॉर्ड) होने के कारण अटका हुआ है। विद्यार्थियों का कहना है कि वे इस समस्या के समाधान के लिए लगातार कॉलेज और पंजाब यूनिवर्सिटी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उनका रिजल्ट जारी नहीं किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को कॉलेज में काउंसलिंग के दौरान यह मामला फिर उठा। छात्र संगठन सत्थ के प्रतिनिधियों ने डीएवी कॉलेज प्रशासन से मुलाकात कर विद्यार्थियों की परेशानी रखी। संगठन के हर्षप्रीत सिंह का कहना है कि यह कॉलेज प्रशासन की लापरवाही का मामला है, जिसकी वजह से विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई और दाखिले में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक विद्यार्थियों को 3500 रुपए फीस भरनी पड़ेगी। बैठक के दौरान कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक ने प्रभावित विद्यार्थियों को भरोसा दिलाया कि इस मामले का जल्द समाधान किया जाएगा और उनका रुका हुआ रिजल्ट जल्द जारी कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed