{"_id":"7b7398446c4f7f8789d9e658a9cabf41","slug":"result-of-teacher-ability-test-declar-after-high-court-order-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट के आदेश पर अध्यापक योग्यता टेस्ट का रिजल्ट घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट के आदेश पर अध्यापक योग्यता टेस्ट का रिजल्ट घोषित
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 19 Jan 2016 12:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को हाईकोर्ट के आदेश पर नए सिरे अध्यापक योग्यता टेस्ट का रिजल्ट घोषित किया। रिजल्ट शाम चार बजे बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, बोर्ड ने परीक्षार्थियों को एसएमएस के माध्यम से भी इस बारे में जानकारी भेज दी है। इसके अलावा रिजल्ट संबंधी ईमेल भी की जा रही है। यह जानकारी बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. तेजिंदर कौर धालीवाल ने रिजल्ट घोषित करने के बाद दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट की तरफ से मिली डायरेक्शन के बाद पूछताछ पोर्टल पर आई 21400 शिकायतों का सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटियों की तरफ से रिव्यू किया गया। इसके बाद रिजल्ट घोषित किया गया। बोर्ड की वेबसाइट pstet.org.in से रिजल्ट देखा जा सकता है।
विज्ञापन