फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Result of eight subjects of PGT released

Chandigarh News: एचपीएससी ने पीजीटी के आठ विषयों का जारी किया परिणाम, शारीरिक शिक्षा और संगीत विषय में खाली रहेंगे पद

Thu, 19 Oct 2023 01:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Result of eight subjects of PGT released
अमर उजाला ब्यूरोचंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) की आठ विषयों की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। शेष हरियाणा कैडर के शारीरिक शिक्षा और संगीत विषय में कुल पदों के मुकाबले कम अभ्यर्थी पास हुए हैंं। ऐसे में इन विषयों में पद खाली रह जाएंगे।
विज्ञापन

एचपीएससी ने इंटरव्यू के लिए सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर जारी कर दिए हैं। साक्षात्कार के लिए जल्द ही आयोग शेड्यूल जारी करेगा। शारीरिक शिक्षा के 680 पदों के लिए 563 ने आवेदन किया था, जिसमें से 494 ने पेपर दिया और 430 ही परीक्षा पास कर पाए। शेष हरियाणा के लिए संगीत विषय के लिए पीजीटी के कुल 80 पद हैं, इनके लिए 38 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, 35 ने विषय की परीक्षा दी थी और केव 27 ही पास हो पाए हैं। गौर हो कि एचपीएससी की शर्त है कि विषय की लिखित परीक्षा में सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थी को 50 और आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को 45 फीसदी अंक हासिल करने जरूरी हैैं, लेकिन काफी संख्या में अभ्यर्थी इस शर्त के चलते नौकरी से बाहर हो रहे हैं। वहीं, जियोग्राफी, होम साइंस, मेवात कैडर संगीत, साइकालाजी और सोशोलाजी में उम्मीदवार पूरे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed