फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   resort issue: high court notice to CM badal

रिजॉर्ट मामला: पंजाब सीएम को हाईकोर्ट का नोटिस

Thu, 28 May 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 28 May 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
resort issue: high court notice to CM badal

मोहाली में पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और उनकी पत्नी हरसिमरत कौर के निर्माणाधीन रिजार्ट के मामले में बुधवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिकाकर्ता ने राज्य के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को भी पार्टी बनाए जाने की मांग की। इस पर हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा है।

विज्ञापन


यह मामला उस समय अदालत में पहुंचा, जब निर्माणाधीन रिजार्ट के लिए बनाई जा रही 100 फुटी रोड को लेकर सरकार ने भूमि अधिग्रहण के आदेश जारी किए थे। एक भूमि मालिक जुविजा चड्ढा ने सरकार के फैसले को चुनौती देते हुए याचिका दाखिल की थी, क्योंकि गांव पलांपुर में उनकी 7 कनाल व 19 मरले भूमि सौ फुटी रोड के रास्ते में आ रही थी।
विज्ञापन


याचिका पर पिछली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा था कि सौ फुटी रोड बनाने में सरकार इतनी जल्दबाजी क्यों दिखा रही है। इसके साथ ही हाईकोर्ट के जस्टिस एके मित्तल और जस्टिस रेखा मित्तल ने राज्य सरकार को साफ कह दिया था कि इस मामले में अगली सुनवाई (27 मई) तक सरकार याचिकाकर्ता की जमीन को छुए भी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि गमाडा ने हाईकोर्ट को बताया है कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अध्यक्षता में हुई बैठक में रिजार्ट तक सड़क बनाने की अनुमति दी गई है। इस सड़क के निर्माण पर 29 करोड़ रुपये खर्च होंगे।


बुधवार को इस मामले में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने इस आधार पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को मामले में पार्टी बनाए जाने की मांग की कि उन्होंने ही सड़क बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। हाईकोर्ट ने इस पर मुख्यमंत्री बादल को नोटिस जारी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed