फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Resolve farmer issue in the next 15 days otherwise we must take back our support says JJP MLA Devender Singh Babli

हरियाणा : अविश्वास प्रस्ताव से पहले बदले विधायक देवेंद्र बबली के सुर, बोले- जजपा को गठबंधन तोड़ देना चाहिए

Tue, 09 Mar 2021 10:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 09 Mar 2021 10:38 PM IST
सार

  • हरियाणा सरकार के खिलाफ बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव
  • गठबंधन सहयोगी जेजेपी विधायक के निशाने पर सरकार 
  • किसानों को मुद्दे पर सरकार को घेरा, गठबंधन तोड़ने की बात कही

विज्ञापन
Resolve farmer issue in the next 15 days otherwise we must take back our support says JJP MLA Devender Singh Babli
Haryana - फोटो : फाइल फोटो।

विस्तार

हरियाणा विधानसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने से पहले गठबंधन सहयोगी जननायक जनता पार्टी (जजपा) के विधायक देवेंद्र बबली ने बड़ा बयान दिया है। जजपा विधायक देवेंद्र बबली ने गठबंधन को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही के बाद कहा कि जजपा को गठबंधन तोड़ देना चाहिए।

विज्ञापन


हालात ऐसे हैं कि गांवों में उन्हें घुसने नहीं दिया जा रहा। डिप्टी सीएम उचाना व सीएम जींद में रैली या जनसभा करके देख लें। अगर गांवों में जाना है तो सिर पर हेलमेट व अंतर्वस्त्र सहित सभी कपड़े लोहे के पहनकर जाना होगा। जजपा विधायक जोगी राम सिहाग ने कहा कि वह किसानों के मुद्दे पर इस्तीफा देने को आज भी तैयार हैं। 
विज्ञापन


देवेंद्र बबली ने आगे कहा कि अगर अकेले मेरे वोट के साथ सरकार गिर जाती है तो मैं इसे आज ही करूंगा। क्या संदेश जाएगा? पूरी पार्टी को एक स्टैंड लेना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दीपेंद्र हुड्डा ने साझा किया वीडियो
हरियाणा से राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने देवेंद्र बबली का वीडियो साझा किया है। उन्होंने लिखा- जनता हमसे नाखुश है, हमारा सरकार में बैठने का कोई अधिकार नहीं है, हम सभा नहीं कर सकते, जनता के बीच जाने के लिए हमें लोहे के हेलमेट बनवाने होंगे।'' विधायक बबली
ये जनप्रतिनिधि की पीड़ा नहीं, किसान आंदोलन की नैतिक जीत बोल रही है। कल सरकार गिरेगी जरूर या तो सदन में या तो जनता की नजरों में।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed