{"_id":"48e9771ea4794ed4a0a489c5d4d82da4","slug":"resignation-from-party-of-akali-leader-in-issue-of-guru-granth-sahib-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पवित्र ग्रंथ की बेअदबी, 4 अकालियों का इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पवित्र ग्रंथ की बेअदबी, 4 अकालियों का इस्तीफा
महेश कुमार/अमरउजाला, कपूरथला(पंजाब)
Updated Fri, 16 Oct 2015 07:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की आग ने पंजाब को अपनी चपेट में ले लिया है। इस घटना से नाराज होकर कपूरथला के चार शहरी अकाली नेताओं ने पार्टी पदों से इस्तीफे देने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
वीरवार को सिख संगठनों की बंद की कॉल पर कपूरथला और रेल कोच फैक्टरी के पास कपूरथला-सुल्तानपुर लोधी रोड पर तीन घंटे जाम लगाकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने इस घटना के लिए केंद्र और राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
शिअद के उपप्रधान गुरप्रीत सिंह बंटी वालिया, सीनियर उपप्रधान ठेकेदार सुरिंदर सिंह, उपप्रधान हरप्रीत सिंह रॉनी और अकाली नेता दविंदर सिंह ने अपने पदों से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। नाराज अकाली नेताओं ने कहा कि सियासी ओहदे मानवता से ऊपर नहीं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी व बादल सियासी गेम खेल रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को भी सुबह नौ से दो बजे तक बाजार बंद रखने के लिए सर्वधर्म के लोगों से आह्वान किया।
वीरवार सुबह शहर की विभिन्न सिख जत्थेबंदियों ने फरीदकोट और कोटकपूरा की घटनाओं के खिलाफ नारेबाजी की। रेल कोच फैक्टरी में गांवों की सिख संगत और सिख संगठनों ने रोड जाम करके आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके बाद सिख संगठनों ने डीसी डीएस मांगट को ज्ञापन सौंपा।
रेल कोच फैक्टरी में सिख संगठनों ने तीन घंटे रोड जाम करके प्रदर्शन किया। इस दौरान एसपी डी जसबीर सिंह, डीएसपी सब-डिवीजन बलजीत सिंह ढिल्लों, ट्रैफिक इंचार्ज जंग बहादुर शर्मा और सिटी एसएचओ नरिंदर सिंह के नेतृत्व में 200 पुलिस कर्मी तैनात रहे।
शहरी अकाली जत्था के प्रधान जसविंदर सिंह बत्तरा ने कहा कि उन्हें इस्तीफे नहीं मिले हैं। इस मसले का बैठकर समाधान किया जाएगा। वैसे पंजाब सरकार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।