फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Residents of Eco City-1 demand CTU bus service and a bus stop.

Chandigarh News: इको सिटी-1 के लोगों ने उठाई सीटीयू बस सेवा और बस स्टॉप की मांग

Wed, 01 Jul 2026 03:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Residents of Eco City-1 demand CTU bus service and a bus stop.

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीन्यू चंडीगढ़। न्यू चंडीगढ़ के इको सिटी-1 के निवासियों ने क्षेत्र में सीटीयू बस सेवा शुरू करने और स्थायी बस स्टॉप बनाने की मांग दोहराई है। उनका कहना है कि सार्वजनिक परिवहन की सुविधा नहीं होने से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और मरीजों को रोजाना भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

निवासियों के अनुसार, इको सिटी-1 का सबसे नजदीकी बस स्टॉप मुल्लांपुर में है, जो काफी दूर होने के कारण लोगों को लंबी दूरी पैदल तय करनी पड़ती है। व्यस्त समय में वहां अधिक भीड़ होने से स्थिति और कठिन हो जाती है।
विज्ञापन


रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी (रजि.) ने 28 मार्च 2026 को प्रशासन और संबंधित विभागों को पत्र देकर ब्लॉक-ए के सामने अंडरब्रिज के पास सीटीयू बस स्टॉप बनाने तथा सेक्टर-5 ए से एफ तक बाहरी रिंग रोड पर बस रूट शुरू करने की मांग की थी। हालांकि तीन महीने बाद भी कोई कार्रवाई या जवाब नहीं मिला। इसके बाद 30 जून को सोसाइटी ने अधिकारियों को ऑनलाइन संदेश भेजकर फिर से समस्या से अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोसाइटी का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो प्रतिनिधिमंडल अधिकारियों से मिलकर दोबारा मांग उठाएगा। उनका कहना है कि बस सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों की आवाजाही आसान होगी और मुल्लांपुर बस स्टॉप पर भीड़ भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed