Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Residential premises can be used as a bed and breakfast.

Chandigarh News: बेड एंड ब्रेकफास्ट के रूप में कर सकेंगे आवासीय स्थल का उपयोग

Sun, 28 Jun 2026 01:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Residential premises can be used as a bed and breakfast.
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन ने बेड एंड ब्रेकफास्ट (बीएंडबी) नीति की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत अब शहर के पात्र आवासीय भवनों का उपयोग पर्यटकों के ठहरने के लिए किया जा सकेगा। यह अधिसूचना पर्यटन विभाग की तैयार नीति के आधार पर जारी की गई है। इसे चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की मंजूरी के बाद एस्टेट कार्यालय ने अधिसूचित किया है।
विज्ञापन

इस नीति का उद्देश्य पर्यटकों को साफ-सुथरे, किफायती और घरेलू माहौल में ठहरने की सुविधा देना है। इससे पर्यटक शहर की स्थानीय संस्कृति और मेहमाननवाजी का अनुभव भी कर सकेंगे। प्रशासन का मानना है कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और शहर की होटल व्यवस्था पर भी दबाव कम होगा। साथ ही पात्र मकान मालिकों को कम खर्च में अतिरिक्त आय का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

अधिसूचना के अनुसार केवल 500 वर्ग गज या उससे बड़े आवासीय भवन ही इस योजना के लिए पात्र होंगे। संबंधित मकान का पर्यटन विभाग में बेड एंड ब्रेकफास्ट प्रतिष्ठान के रूप में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। आवेदन केवल संपत्ति का मालिक ही कर सकेगा। उसे नीति के तहत सभी जरूरी अनुमति और अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) लेने होंगे। साथ ही नीति में तय सभी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed