फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   residential Plot in Haryana will be expensive

रिहायशी प्लॉट लेना हैं तो पढ़ें ये बुरी खबर

Wed, 16 Jul 2014 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 16 Jul 2014 10:08 AM IST
विज्ञापन
residential Plot in Haryana will be expensive

हरियाणा में विभिन्न क्षेत्रों के हिसाब से सरकार लाइसेंस फीस में तब्दीली करने पर विचार कर रही है। रिहायशी (प्लॉट) के मामले में हाईपर पोटेंशियल जोन के लिए प्रति एकड़ लाइसेंस फीस दर 12.50 लाख रुपये, हाई-2 पोटेंशियल जोन के लिए 9.5 लाख रुपये, मीडियम पोटेंशियल जोन के लिए 6.25 लाख रुपये और लो पोटेंशियल जोन के लिए 1.25 लाख रुपये निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


यदि प्रस्ताव के अनुरूप फीस बढ़ी तो प्रदेश में रिहायशी प्लाटों के दाम पर भी इसका सीधा असर होगा। कालोनाइजर लाइसेंस फीस की जो दरें देंगे उसके हिसाब से ही फ्लैट और प्लॉट की कीमत तय होगी। सरकार के इस निर्णय का असर सबसे ज्यादा एनसीआर क्षेत्र पर पड़ेगा।
विज्ञापन


टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने इस प्रस्ताव पर एक अगस्त 2014 तक सुझाव आपत्तियां मांगी हैं। संशोधित नियमों के मुताबिक हरियाणा में हाईपर पोटेंशियल जोन, हाई पोटेंशियल जोन और लो पोटेंशिलयल जोन क लिए प्रति सकल एकड़ लाइसेंस फीस दरें संशोधित की हैं। इन जोन के प्रभावित व्यक्ति नियमों के प्रारूप पर आक्षेप एवं सुझाव विभाग के प्रधान सचिव को लिखित में भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिहायशी (ग्रुप हाउसिंग) के मामले में हाईपर पोटेंशियल जोन के लिए प्रति सकल एकड़ लाइसेंस फीस दर 40 लाख रुपये, हाई-2 पोटेंशियल जोन के लिए 19 लाख रुपये, मीडियम पोटेंशिलय जोन के लिए 9.50 लाख रुपये और लो पोटेंशिलय जोन के लिए 2.50 लाख रुपये निर्धारित की गई है।


कामर्शियल एरिया के लिए गुड़गांव महरौली सड़क पर हाइपर पोटेंशियल जोन के लिए 150 से ऊपर फ्लोर एरिया रेशियो के लिए 540  लाख रुपये, 150 तक फ्लोर एरिया रेशियो के लिए 400 लाख रुपये की दर निर्धारित की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed