फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Residential areas_nagar nigam__house security

रिहायशी इलाकों की सुरक्षा मजबूत करेगा निगम

Sat, 30 Nov 2013 05:53 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 30 Nov 2013 05:53 PM IST
विज्ञापन
Residential areas_nagar nigam__house security
शहर के विभिन्न फेजों का सिक्योरिटी सिस्टम अब पूरी तरह मजूबत हो जाएगा। जिससे जहां आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगेगा। वहीं, लोग बिना किसी डर से अपने घर से बाहर निकल पाएंगे।
विज्ञापन


यह संभव होने जा रहा है नगर निगम द्वारा नए सिरे तैयार किए गए प्लान से। इसके तहत एक ही फेज में विभिन्न जगह अवैध रास्तों को बंद किया जा रहा है। साथ ही वहां पर सीमेटेंड दीवारें बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन


नगर निगम के थिंक टैंक ने कड़ी मेहनत से प्लान तैयार किया है। इसके लिए पहले विभिन्न फेजों में निगम द्वारा सर्वे कराया गया था। पहले चरण में उन रास्तों को बंद करने का काम शुरू किया गया है, जो कि सुरक्षा की स्थिति से अति महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कड़ी में फेज-7 के रिहायशी इलाके में वाईपीएस चौक की तरफ दीवार बनाने का काम शुरू किया गया है। यह दीवार करीब पांच फुट ऊंची होगी।

इसी तरह ओल्ड अमर टैक्स चौक के साथ लगते फेज-5 में भी दीवारें बनाई गई है। इसके अलावा फेज-3बी1 में भी दीवार बनाई गई है। साथ ही लोगों की सुविधा के लिए पैदल रास्ता रखा गया है।

यह रास्ते बंद होने पर जो जगह बचेगी। उसे भी निगम द्वारा आकर्षक रूप से विकसित किया जाएगा। दीवार बनाते समय मास्टर प्लान व अन्य चीजों को भी ध्यान में रखा जा रहा है। वहीं, विभिन्न फेजों में जो एंट्री गेट लगे हुए हैं। उसी से अब सेक्टरों में एंट्री होगी।

फेज-7 के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

फेज-7 के लोगों को सुरक्षा दीवार बनने से काफी राहत मिलेगी। क्योंकि अक्सर इस फेज में चोरी व स्नेचिंग की वारदातें होती रहती है। जबकि लुटेरे इन्हीं रास्तों का फायदा उठाकर निकल जाते थे। लेकिन अब वे ऐसा नहीं कर पाएंगे। दूसरा इलाके की महिलाएं एवं बुजुर्ग भी सेक्टर में मजे से सैर आदि कर पाएंगे।


नए सिरे से बन रहे फुटपाथ
फेज-7 में निगम ने फुटपाथ बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया। जिससे जहां लोगों का फायदा होगा। वहीं, फेज की सुंदरता में भी वृद्वि होगी। इसके अलावा इलाके की स्ट्रीट लाइटों को भी दुरुस्त किया जा रहा है। ताकि शाम होते इलाके में अंधेरा न फैल जाए।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed