Haryana News: लोकसभा चुनाव से पहले सीएमओ में फेरबदल, राजेश खुल्लर बने ओवरऑल इंचार्ज
पूर्व आईएएस राजेश खुल्लर के पास कुल 17 विभाग की जिम्मेदारी होगी। वह सीएम कार्यालय के ओवरऑल इंचार्ज होंगे। प्रिंसिपल सेक्रेटरी वी. उमाशंकर के पास 10 विभाग और अतिरिक्त प्रिंसिपल सेक्रेटरी आशिमा बराड़ के पास 11 विभाग होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने सीएमओ दफ्तर के सभी विभागों का आवंटन कर दिया है। सीएमओ में अब सबसे पॉवरफुल मुख्यमंत्री मनोहर लाल के करीबी व उनके प्रधान सचिव राजेश खुल्लर होंगे। उनके पास 17 विभाग हैं और वह सीएम ऑफिस के ओवरऑल इंचार्ज होंगे।
खुल्लर से पहले जब डीएस ढेसी सीएम के प्रधान सचिव थे तो उस समय उनके पास सिर्फ 13 विभाग थे। वहीं, प्रिंसिपल सेक्रेटरी वी उमाशंकर के पास 10 विभाग, अतिरिक्त प्रिंसिपल सेक्रेटरी आशिमा बराड़ के पास 11 विभाग और अतिरिक्त प्रधान सचिव अमित कुमार अग्रवाल के पास नौ विभाग होंगे।
अमित से ऊर्जा विभाग लेकर खुल्लर को दे दिया गया है। एचसीएस व सीएम के ओएसडी सुंधाशु गौतम के पास सीएम की घोषणाएं व हाउस अलॉटमेंट, सीएम के दूसरे ओएसडी भूपेश्वर दयाल सीएम विंडो व शिकायतें देखेंगे। पहले भी इनके पास यही विभाग थे। रिटायर्ड आईएएस देवेंद्र सिंह के पास तीन विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। उल्लेखनीय है कि ओएसडी जवाहर यादव के इस्तीफा देने और वरिष्ठ आईएएस आशिमा बराड़ के सीएमओ में शामिल होने के बाद विभागों में फेरबदल तय माना जा रहा था।
राजेश खुल्लर: पूर्व आईएएस व मुख्य प्रधान सचिव, मुख्यमंत्री
विभाग : 17 विभागों के साथ मुख्यमंत्री (सीएमओ) कार्यालय के ओवरऑल इंचार्ज होंगे। इसके अलावा विधायी कार्य, मंत्रिमंडल के समक्ष रखे जाने वाले अध्यादेश, संसदीय मामले, कानून व विधान जारी करना, वास्तुकला, न्याय प्रशासन, ऊर्जा, उत्पाद शुल्क और कराधान, नागरिक संसाधन सूचना विभाग, विदेश सहयोग विभाग, सामान्य प्रशासन, कार्मिक और प्रशिक्षण, गृह, आपराधिक जांच, उद्योग एवं वाणिज्य, सूचना, जनसंपर्क, जेल, सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, पब्लिक वर्क, राजस्व व आपदा प्रबंधन, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग व अन्य विषय, जो किसी दूसरे अफसर को अलॉट नहीं किया गया है, उसका जिम्मा भी खुल्लर के पास रहेगा।
वी उमाशंकर: आईएएस, प्रधान सचिव, सीएम
विभाग: नागरिक उड्डयन विभाग, सहकारिता, विकास एवं पंचायत, वित्त, क्रेडिट कंट्रोल, खान एवं भूविज्ञान विभाग, योजनाएं, सामाजिक न्याय अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण और अंत्योदय विभाग, परिवहन, नगर निकाय, युवा सशक्तिकरण और उद्यमिता की जिम्मेदारी दी गई है।
आशिमा बराड़: आईएएस, अतिरिक्त प्रधान सचिव सीएम
विभाग: कृषि और किसान कल्याण विभाग, पशुपालन व डेयरी, चुनाव, मत्स्य पालन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले, श्रम, हाउसिंग फॉर ऑल विभाग, सैनिक एवं अर्द्धसैनिक वेलफेयर बोर्ड, खेल, प्रिंटिंग और स्टेशनरी विभाग।
अमित कुमार अग्रवाल: आईएएस, अतिरिक्त प्रधान सचिव सीएम
विभाग: अभिलेखागार, आयुष, पर्यावरण, वन व वन्य जीव, स्वास्थ्य, विरासत व पर्यटन, उच्च शिक्षा, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान व स्कूली शिक्षा विभाग।
देवेंद्र सिंह: पूर्व आईएएस, सीएम के सलाहकार (सिंचाई)
विभाग: सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, मुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्यान्वयन से संबंधित कार्य, सीएम विंडो के तहत आने वाले विभागों के प्रदर्शन की निगरानी की जिम्मेदारी।
भूपेश्वर दयाल: ओएसडी सीएम
विभाग: सीएम विंडो और शिकायतें
सुधांशु गौतम: एचसीएस सीएम ओएसडी
विभाग: सरकारी आवास का आवंटन (टाइप वी पंचकूला को छोड़कर), मुख्यमंत्री की घोषणाएं, सीएम राहत कोष, वक्फ बोर्ड, हरियाणा ग्रामीण विकास निधि प्रशासन, एचआरएमएस व ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी।