फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Reshuffle in Haryana, 19 ias transfered

खट्टर राज में एक बार फिर प्रदीप कासनी को मिला ट्रांसफर, 19 IAS इधर से उधर

Thu, 13 Apr 2017 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 13 Apr 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
Reshuffle in Haryana, 19 ias transfered
सीएम मनोहर लाल
हरियाणा सरकार ने 19 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर डाले हैं। जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें आईएएस अफसर प्रदीप कासनी का नाम भी शामिल है। प्रदीप कासनी को हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजन गुप्ता को सैनिक, अर्ध-सैनिक कल्याण विभाग, मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग और एसके गुलाटी को वन एवं वन्य प्राणी विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। आरआर जोवल को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है।
विज्ञापन


देवेंद्र सिंह को नागरिक उड्डयन विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त कार्यभार और टीसी गुप्ता को कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण तथा रोजगार विभागों, हरियाणा शासन सुधार प्राधिकरण व प्रशासकीय सुधार विभाग का प्रधान सचिव लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित झा को स्वास्थ्य विभाग का प्रधान सचिव व हरियाणा सरस्वती धरोहर बोर्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। सुधीर राजपाल को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग का प्रधान सचिव लगाया गया है।

इन अधिकारियों को भी किया इधर से उधर

Reshuffle in Haryana, 19 ias transfered
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजा शेखर को हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम व हरियाणा वित्त निगम का प्रबंध निदेशक और सचिवालय स्थापना व वित्त विभाग की सचिव अमनीत पी. कुमार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार और टीएल सत्यप्रकाश को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के निदेशक व विशेष सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

अशोक सांगवान को खान एवं भू-विज्ञान विभाग के निदेशक व विशेष सचिव का अतिरिक्त कार्यभार और शेखर विद्यार्थी को आवास बोर्ड के मुख्य प्रशासक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। विवेक आत्रेय अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक जे गणेशन को भूमि सुधार विकास निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

सरकार ने राजीव रतन को माध्यमिक शिक्षा विभाग का निदेशक व स्कूल शिक्षा विभाग का विशेष सचिव लगाया गया है, जबकि गरिमा मित्तल को मौलिक शिक्षा विभाग का निदेशक और स्कूल शिक्षा विभाग का अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। विनय प्रताप सिंह को अतिरिक्त श्रम आयुक्त, गुरुग्राम का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है, जबकि एसडीएम लोहारू मुनीष शर्मा को एसडीएम हथीन लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed