{"_id":"5fae8314b3e24b51d4293b7b","slug":"reserve-bank-of-india-today-enhanced-cash-credit-limit-to-rs-44-028-crores-to-punjab-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब : रिजर्व बैंक ने धान सीजन में दूसरी बार नकद क्रेडिट सीमा बढ़ाकर 44,028 करोड़ की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब : रिजर्व बैंक ने धान सीजन में दूसरी बार नकद क्रेडिट सीमा बढ़ाकर 44,028 करोड़ की
Fri, 13 Nov 2020 06:31 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 13 Nov 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक
- फोटो : फाइल फोटो
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने धान खरीद के जारी सीजन को देखते हुए पंजाब के लिए नकद कर्ज सीमा (सीसीएल) की अवधि में दूसरी बार विस्तार करते हुए इसे नवंबर के आखिर तक बढ़ा दिया है। इस तरह यह सीमा अब बढ़कर 44,028 करोड़ रुपये हो गई है। मौजूदा खरीफ फसल के मंडीकरण सीजन 2020-21 के दौरान धान की खरीद पिछले साल के मुकाबले 150.46 लाख टन के खरीद आंकड़े को पार कर चुकी है।
विज्ञापन
शुक्रवार तक यह आंकड़ा 192.72 लाख टन तक पहुंच चुका है, जिसमें 27 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। आरबीआई ने गत 13 नवंबर को 8475.39 करोड़ रुपये की नकद कर्ज हद (सीसीएल) नवंबर, 2020 के अंत तक बढ़ा दी है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, इसके साथ नवंबर अंत तक मंजूर की गई 35,552.61 करोड़ रुपये की सीमा बढ़कर इस महीने के अंत तक 44,028 करोड़ हो गई है।
विज्ञापन
खरीफ फसल के मंडीकरण सीजन-2020 के नए खाते-7 के अधीन धान खरीद के लिए समय सीमा में की गई वृद्धि इस शर्त के साथ की गई है कि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय से भारतीय संविधान की धारा 293 (3) के अंतर्गत सहमति पत्र पंजाब सरकार द्वारा सौंपे जाने के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया फंड जारी करेगी और इसके अलावा राज्य सरकार यह यकीनी बनाएगी कि इसके सभी अनाज क्रेडिट खातों का नियमों के अनुसार मुकम्मल भुगतान किया जाए।
विज्ञापन