{"_id":"570560eb4f1c1bde6fc81226","slug":"reservation-for-international-medal-winners-in-hcs","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचसीएस में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को मिलेगा आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचसीएस में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को मिलेगा आरक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 07 Apr 2016 12:18 PM IST
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदक विजेताओं को एचसीएच की नौकरियों में स्पोर्ट्स कोटा के तहत आरक्षण का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस फाइल पर अपनी मंजूरी दे दी है। खेल मंत्री अनिल विज ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि जल्द इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज ने कहा कि पिछली सरकार ने यह घोषणा की थी कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के मेडल हासिल करने वाले खिलाड़ियों को एचसीएस में कोटा के तहत आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स कोटे के तहत तीन फीसदी का कोटा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जल्द ही इस बाबत नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों में हरियाणा के लिए पदक लाने वाले खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। अभी तक केवल खेल कोटे से ही नौकरी पा रहे इन खिलाड़ियों को अब हरियाणा लोकसेवा आयोग (एचपीएससी) द्वारा की जाने वाली एचसीएस (हरियाणा प्रशासनिक सेवा) की नौकरियों में भी कोटा मिलेगा। पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए एचसीएस की नौकरी में तीन प्रतिशत कोटा रहेगा।
विज्ञापन
सरकार के इस फैसले की नोटिफिकेशन होते ही राज्य में यह फैसला लागू हो जाएगा। खेल मंत्री अनिल विज का कहना है कि मुख्यमंत्री इस प्रस्ताव पर अपनी स्वीकृति दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि एचसीएस में कोटा तय होने के बाद खिलाड़ियों का खेलों के प्रति और रुझान बढ़ेगा। पूर्व की हुड्डा सरकार में खिलाड़ियों को खेल कोटे के तहत हरियाणा पुलिस में सिपाही से लेकर सीधे डीएसपी तक भर्ती किया गया है।