फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Research at PGI gains new momentum, with 827 projects and funding of Rs 143 crore

Chandigarh News: पीजीआई में रिसर्च को नई रफ्तार, 827 प्रोजेक्ट्स और 143 करोड़ की फंडिंग

Sun, 08 Mar 2026 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Research at PGI gains new momentum, with 827 projects and funding of Rs 143 crore
चंडीगढ़। पीजीआई में चिकित्सा शोध गतिविधियों को लगातार नई गति मिल रही है। संस्थान में चल रहे एक्स्ट्राम्यूरल रिसर्च प्रोजेक्ट्स की संख्या वर्ष 2025-26 में बढ़कर 827 तक पहुंच गई है जबकि 2024-25 में यह संख्या 573 थी। इसके साथ ही बाहरी एजेंसियों से मिलने वाली रिसर्च फंडिंग भी लगातार बढ़ रही है और इस वर्ष अब तक करीब 143 करोड़ रुपये की ग्रांट प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन

रिसर्च डे पर संस्थान की इन उपलब्धियों को साझा किया गया। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023-24 में पीजीआई को करीब 92 करोड़ रुपये की फंडिंग मिली थी, जो 2024-25 में बढ़कर 129 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा संस्थान में इस समय 101 इंट्राम्यूरल रिसर्च प्रोजेक्ट भी विभिन्न विभागों में चल रहे हैं, जिनके जरिए नई चिकित्सा तकनीकों और उपचार पद्धतियों पर काम किया जा रहा है। पीजीआई के कई फैकल्टी सदस्य रिसर्च प्रोजेक्ट्स में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। इनमें स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के प्रो. शंकर प्रिंजा, एंडोक्रिनोलॉजी के प्रो. संजय कुमार भदादा, न्यूरोलॉजी के प्रो. धीरज खुराना, डर्मेटोलॉजी के प्रो. दविंदर प्रसाद और प्रो. मधु गुप्ता शामिल हैं। कार्यक्रम में उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए कई फैकल्टी को सम्मानित भी किया गया। हेपेटोलॉजी विभाग के प्रो. अजय दुसेजा, कम्युनिटी मेडिसिन के प्रो. सोनू गोयल और प्रो. रविंद्र खैवाल को उनके शोध कार्यों के लिए सम्मान मिला। वहीं पब्लिकेशन के मामले में भी पीजीआई के वैज्ञानिकों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed