फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Republic day parade in Chandigarh

चंडीगढ़ में गणतंत्र दिवस की धूम: सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में मुख्य सचिव राजीव वर्मा ने फहराया तिरंगा

Sun, 26 Jan 2025 04:24 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 26 Jan 2025 04:24 PM IST
सार

Republic Day 2025: सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में आज गणतंत्र दिवस के मौके पर सेक्टर-17 में मुख्य समारोह आयोजित किया। इसके चलते शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुख्य सचिव राजीव वर्मा ने तिरंगा फहराया।

विज्ञापन
Republic day parade in Chandigarh
समारोह के दौरान संबोधित करते राजीव वर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में आज गणतंत्र दिवस की धूम रही। ऐसे में शहर में कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड समेत अलग-अलग जगहों पर सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। सुरक्षा के मद्देनजर कई रास्तों को बंद किया गया है, जबकि कई रास्तों को डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन


यूटी प्रशासन की तरफ से सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह का राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के आगमन के साथ सुबह 9:58 बजे हुआ, इसके बाद 10 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके बाद राजीव वर्मा परेड का निरीक्षण किया। पुलिस, सशस्त्र बलों, पुलिस बैंड और एनएसएस छात्रों की अनुशासित टुकड़ियां पूर्ण समन्वय के साथ मार्च पास्ट किया। सुबह 10:27 बजे मुख्य अतिथि उपस्थित लोगों को संबोधित किया। संबोधन खत्म करने के बाद उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों से मुलाकात की। इसके बाद प्रशासन के विभिन्न विभागों की झांकियां निकाली। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रैफिक पुलिस, समाज कल्याण विभाग व अन्य विभाग शामिल हुए। झांकियों के बाद स्कूल, कॉलेज के छात्रों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और इसके बाद शहर के 21 लोगों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह पूरा कार्यक्रम करीब एक घंटे का रहा।
विज्ञापन


पुलिस की भी रहेगी सख्ती
पुलिस की पीसीआर भी पूरे शहर में गश्त करती रहेगी। शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी और हर संदिग्ध की तलाशी ली जाएगी। पुलिस मार्केट के अलावा भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी लगातार गश्त कर रही है। सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में बम स्क्वॉड टीम व डॉग स्क्वायड भी सक्रिय रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed