#RepublicDay: देश आज मना रहा है 68वां गणतंत्र दिवस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस पर सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए यूटी ट्रैफिक पुलिस ने स्पेशल रूट प्लान बनाया है।
इसके तहत परेड ग्राउंड और उसके आसपास के कई एरिया में सुबह 7 बजे के बाद से कार्यक्रम समाप्त होने तक रूट डायवर्ट रहेगा। इस दौरान कोई परेशानी न हो इसके लिए लोगों और वाहनों की आवाजाही कुछ सड़कों पर कुछ समय के लिए बंद रहेगी।
26 जनवरी को सुबह 7 बजे से सेक्टर 16, 17, 22, 23 चौक से होते हुए सेक्टर-22 गुरदयाल सिंह पेट्रोल पंप, उद्योग पथ, सेक्टर-16 की क्रॉसिंग की ओर से सेक्टर-16/17/22/23 जन मार्ग और लॉयन रेस्त्रां सेक्टर-17 से परेड ग्राउंड तक सभी सड़कें बंद रहेंगी। सेक्टर-22ए की मेन मार्केट में सुबह सात बजे से किसी भी वाहन की पार्किंग नहीं होगी।
कई सड़कें हो जाएंगी कुछ समय के लिए पूरी तरह से बंद
केवल वीआईपी और उच्च अधिकारियों के वाहन सेक्टर-16/17/22/23 उद्योग पथ से एंटर कर सकेंगे और पार्किंग लेबल होने पर सेक्टर-22 ए की मेन मार्केट में गाड़ी पार्क की जाएगी।
शहरवासियों की पार्किंग के लिए सेक्टर-22बी के अस्पताल के सामने, नीलम सिनेमा हॉल सेक्टर-17 की पार्किंग और सेक्टर-17 फु टबॉल स्टेडियम के पार्किंग में बंदोबस्त किया गया है।
विभिन्न राज्यों से आने वाली बसों को विजवाड़ा मार्केट चौक व पिकाडली चौक के रास्ते आईएसबीटी में प्रवेश करना होगा। पंजाब राजभवन में होने वाले एट होम कार्यक्त्रस्म के चलते सेक्टर- 5,6,7,8 से होते हुए गोल्फ क्लब के टी-प्वाइंट और पंजाब राज्य भवन के टी-प्वाइंट तक दोपहर 2 बजे से सड़कें बंद रहेंगी।
पिंक कार पार्किंग लेबल वाली गाड़ियों के लिए एडवाइजर रेजिडेंस व पंजाब राज भवन में पार्किंग की सुविधा प्रदान की जाएगी। ग्रीन कार पार्किंग लेबल वाली गाड़ियों के लिए एडवाइजर रेजिडेंस के विपरीत दिशा में सेक्टर-7/8 पार्किंग की सुविधा प्रदान की जाएगी। गोल्फ क्लब के सदस्य एसजीजीएस कॉलेज के सामने से सड़क पर बनी पार्किंग में वाहन पाक कर सकेंगे।