फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Republic Day Celebration in Prade Ground, Sec 17

बहादुरों को सम्मानित कर मनाया गणतंत्र का जश्न

Sun, 26 Jan 2014 12:43 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 26 Jan 2014 12:43 PM IST
विज्ञापन
Republic Day Celebration in Prade Ground, Sec 17
सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में आज बड़े धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार के के शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों और पुलिस जवानों ने मार्च पास्ट कर मुख्यातिथि को सलामी दी। स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रशासक के सलाहकार के के शर्मा ने यूटी प्रशासन के विविध विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कुल 15 लोगों को यह सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन के वन संरक्षक और पर्यावरण निदेशक संतोष कुमार को वन विभाग में किए गए सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

प्रशासन की जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. सोमा रानी को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

सलाहकार केके शर्मा के निजी सहायक सुरजीत सिंह भी सम्मानित होने वालों की सूची में शामिल रहे। गृह विभाग में जूनियर असिस्टेंट पद पर कार्यरत गुरजीत कौर को उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

कला एवं संस्कृति क्षेत्र से इस बार सम्मानित होने वालों में पीयू के इंडियन थिएटर विभाग की शिक्षिका और जानी मानी रंग कर्मी रानी बलबीर कौर और सुनील शर्मा को सम्मानित किया गया।

आज समाज के फोटो जर्नलिस्ट सुनील शर्मा को सेक्टर 17 परेड ग्राउंड की रामलीला में पिछले 33 सालों से रावण का दमदार किरदार निभाने के लिए सम्मानित किया गया।

चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से इस बार दो पुलिस कर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इनमें आईजीपी ऑफिस में कार्यरत जतिंदर सिंह और इसी ऑफिस में कांस्टेबल मुनीष कुमार शामिल हैं।

नगर निगम के सोशल डेवलपमेंट ऑफिसर विवेक त्रिवेदी और डेंटल सर्जन डॉ. सुभाष सतीजा को नगर निगम में बेहतरीन सेवाएं देने के लिए सम्मानित किया गया।

खेल वर्ग में इस बार हॉकी खिलाड़ी सेक्टर-44 निवासी मोनिका को सम्मानित किया गया। समाज सेवा में इस साल सम्मानित होने वालों में निती सरीन और कमलजीत सिंह पंछी शामिल रहीं।


पंछी सेक्टर-17 ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। जबकि निती सरीन जहां लोगों को रक्त दान के लिए प्रोत्साहित करती हैं, वहीं खुद भी 55 बार खून दान कर चुकी हैं। वह अपनी मां कांता स्वरूप कृष्णा से प्रोत्साहित होकर समाज में रक्त दान के महत्व का प्रचार कर रही हैं। सरीन ब्लड बैंक सोसाइटी चंडीगढ़ की महासचिव भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed