फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Republic day celebration in Chandigarh photo gallery

गणतंत्र दिवस: चंडीगढ़ में 26 जनवरी की धूम, शहर में दिखी उमंग और देशभक्ति की झलक, दिल छू लेंगी ये तस्वीरें

Sun, 26 Jan 2025 04:43 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 26 Jan 2025 04:43 PM IST
सार

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में गणतंत्र दिवस की धूम रही। पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में 26 जनवरी समारोह आयोजित किया गया। देखिए ये मनमोहक तस्वीरें।

विज्ञापन
Republic day celebration in Chandigarh photo gallery
एनसीसी कैडेट्स के बीच सेना की वर्दी में नन्हा सैनिक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह आयोजित हुआ। मुख्य सचिव राजीव कुमार ने तिरंगा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और चंडीगढ़ पुलिस की परेड ने दर्शकों का मन मोह लिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम को सुचारू रखने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। वहीं समारोह स्थल के आसपास की सड़कों को बंद किया गया था और रूट डायवर्ट किए गए थे। बड़ी संख्या में शहर के लोग गणतंत्र दिवस समारोह देखने पहुंचे थे। 




यूटी प्रशासन की तरफ से सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह का राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के आगमन के साथ सुबह 9:58 बजे हुआ, इसके बाद 10 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। 



इसके बाद राजीव वर्मा परेड का निरीक्षण किया। पुलिस, सशस्त्र बलों, पुलिस बैंड और एनएसएस छात्रों की अनुशासित टुकड़ियां पूर्ण समन्वय के साथ मार्च पास्ट किया। 



सुबह 10:27 बजे मुख्य अतिथि उपस्थित लोगों को संबोधित किया। संबोधन खत्म करने के बाद उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों से मुलाकात की। 



इसके बाद प्रशासन के विभिन्न विभागों की झांकियां निकाली। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रैफिक पुलिस, समाज कल्याण विभाग व अन्य विभाग शामिल हुए। 



झांकियों के बाद स्कूल, कॉलेज के छात्रों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और इसके बाद शहर के 21 लोगों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह पूरा कार्यक्रम करीब एक घंटे का रहा।





समारोह में शहर के स्कूलों व कॉलेजों से छात्रों ने संस्कृतिक और देशभक्ति की मनमोहक कार्यक्रम पेश किए। जिनका उपस्थित लोगों ने आनंद उठाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed