फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Report sought from Mohali Corporation Commissioner on open manhole on Baltana-Panchkula road.

Chandigarh News: बलटाना-पंचकूला रोड पर खुले मैनहोल पर मोहाली निगम आयुक्त से रिपोर्ट तलब

Sat, 02 Dec 2023 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Report sought from Mohali Corporation Commissioner on open manhole on Baltana-Panchkula road.
चंडीगढ़। पंजाब मानवाधिकार आयोग ने बलटाना-पंचकूला मार्ग पर खुले मैनहोल के चलते लोगों के जीवन पर आने वाले संकट का संज्ञान लेते हुए मोहाली के नगर निगम आयुक्त से रिपोर्ट तलब कर ली है।
विज्ञापन

आयोग के चेयरमैन जस्टिस संत प्रकाश व सदस्य जस्टिस निर्मलजीत कौर ने अपने आदेश में कहा कि एक दैनिक समाचार पत्र में बलटाना-पंचकूला रोड की स्थिति को लेकर समाचार प्रकाशित है। उसके अनुसार, खुला मैनहोल आम लोगों के जीवन के लिए संकट का कारण बन गया है। सीवरेज का काम बीच में ही छोड़ने के चलते यह स्थिति पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से बनी हुई है। संकरी सड़क पर इस प्रकार के खुले मैनहोल लोगों की परेशानी का सबब बने हुए हैं। आयोग ने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लेना जरूरी है। ऐसे में आदेश और प्रकाशित समाचार को मोहाली नगर निगम आयुक्त के सामने पेश किया जाए। आयुक्त इसका अध्ययन करने के बाद आवश्यक कार्रवाई करें और अपनी रिपोर्ट अगली सुनवाई पर आयोग के समक्ष पेश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed