{"_id":"61c73a63aa9826087b063bb6","slug":"report-of-three-including-a-doctor-of-gmch-32-positive-chandigarh-news-pkl4372341134","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : जीएमसीएच-32 में भी फैला संक्रमण, डॉक्टर समेत तीन पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : जीएमसीएच-32 में भी फैला संक्रमण, डॉक्टर समेत तीन पॉजिटिव
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीएमसीएच 32 के मनोचिकित्सा विभाग के एक डॉक्टर व उनके दो भाइयों में कोरोना की पुष्टि हुई है। डॉक्टर जीएमसीएच 32 परिसर में ही रहते हैं। उनकी आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन तीनों को अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। फिलहाल, तीनों की स्थिति सामान्य है, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर उन तीनों को होम क्वारंटीन करने की बजाय अस्पताल में भर्ती किया है। वहीं, अस्पताल की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग टीम संक्रमित डॉक्टर के संपर्क में आए विभाग के अन्य डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की लिस्ट तैयार करने में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार उस डॉक्टर के संपर्क में आए हर व्यक्ति की आरटीपीसीआर जांच होगी।
फिलहाल ओपीडी संशय में
जीएमसीएच 32 के एमएचआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में संक्रमित मिले डॉक्टर व उनके दो भाइयों के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार होने के बाद ही रविवार को यह तय किया जाएगा कि मनोचिकित्सा विभाग की ओपीडी सोमवार से संचालित होगी या नहीं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार संक्रमित डॉक्टर के घर में कुल 7 सदस्य हैं। ऐसे में दो बेडरूम वाले आवास में तीन संक्रमित लोगों को क्वारंटीन करना संभव नहीं था, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, उनके परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से हर तरफ परेशानी
जीएमसीएच 32 के जूनियर और सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर 6 दिसंबर से हड़ताल पर हैं। इस क्रम में 16 दिसंबर से उन्होंने इमरजेंसी में भी काम बंद कर दिया है, जिसके कारण अस्पताल प्रशासन को व्यवस्था संभालने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कोविड के संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पताल की व्यवस्था पर असर पड़ने लगा है, क्योंकि रेजिडेंट डॉक्टर अब भी पूरी तरह कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर हैं। महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए उन्होंने केवल कोविड वार्ड में ड्यूटी देने का निर्णय लिया है, लेकिन अन्य जगहों पर मरीजों के साथ ही अस्पताल प्रशासन को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं अधिकारी
मनोचिकित्सा विभाग के एक डॉक्टर और उनके दो भाइयों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मानक के अनुसार उन्हें 10 दिनों के लिए अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। उनके संपर्क में आए लोगों की भी लिस्ट तैयार की जा रही है। सभी की आरटीपीसीआर जांच होगी।
-डॉ. सुधीर गर्ग, चिकित्सा अधीक्षक जीएमसीएच-32