फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Report of cow deaths sent to Home Ministry

Chandigarh News: गायों की मौत की रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजी

Sat, 17 Jan 2026 03:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Report of cow deaths sent to Home Ministry
चंडीगढ़। शहर में 60 से अधिक गायों और बछड़ों की मौत के मामले में नगर निगम ने पूरी घटना की ओवरऑल रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दी है। गृह मंत्रालय ने निगम से विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी, जिसे सौंप दिया गया है। जांच की प्रक्रिया और शुरुआती निष्कर्षों का समग्र विवरण शामिल किया गया है। अधिकांश मृत गायों के पेट में पॉलिथीन, प्लास्टिक और ठोस कचरा पाया गया। अधिकारियों का मानना है कि लंबे समय तक कचरा खाने से गोवंश की पाचन प्रक्रिया प्रभावित हुई और सांस लेने में परेशानी के कारण दम घुटने से उनकी मौत हुई। एडीसी अमनदीप सिंह भट्टी के नेतृत्व में एसडीएम ईस्ट खुशप्रीत कौर, एनिमल हसबेंडरी विभाग के निदेशक नवीन और क्षेत्रीय डीएसपी की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed